सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

‘यहां के मालिक हम, तुम लोग घुसपैठिए’, खालिस्तान समर्थकों ने कनाडाई नागरिकों से की देश छोड़ने मांग!

2 मिनट पढ़ें
खालिस्तान

'यहां के मालिक हम, तुम लोग घुसपैठिए', खालिस्तान समर्थकों ने कनाडाई नागरिकों से की देश छोड़ने मांग!

Pro-Khalistani Claim Over Canada: कनाडा में खालिस्तान समर्थकों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे कनाडा के श्वेत नागरिकों को “घुसपैठिए” बताते हुए देश छोड़ने की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में खालिस्तान समर्थक कनाडाई नागरिकों को इंग्लैंड और यूरोप वापस जाने की सलाह देते दिखाई दे रहे हैं. यह घटना ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक नगर कीर्तन के दौरान घटी.

वीडियो में खालिस्तान समर्थक यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि “हम कनाडा के मालिक हैं” और श्वेत लोगों को “यूरोप और इज़रायल वापस लौट जाना चाहिए.” यह वीडियो एक स्थानीय पत्रकार डेनियल बोर्डमैन ने ‘X’ पर शेयर किया गया, जिसमें दो मिनट की क्लिप में दावा किया गया कि खालिस्तानी समर्थकों ने कनाडा पर मालिकाना हक जताते हुए श्वेत कनाडाई नागरिकों को “घुसपैठिए” करार दिया.

नागरिकता और अधिकारों पर उठते सवाल

वीडियो में खालिस्तान समर्थकों की ओर से कनाडा के झंडों के बजाय खालिस्तानी झंडों का प्रमुखता से प्रदर्शन किया गया और कुछ प्रदर्शनकारी खुलेआम बयान देते हुए नजर आए कि कनाडा में उनका अधिकार है. यह विवादास्पद घटना कनाडा में खालिस्तानी आंदोलन को लेकर नई बहस का कारण बनी है, जहां यह आंदोलन पहले से ही सरकार और आम जनता के बीच चिंता का विषय बना हुआ है.

 

कनाडा और भारत के रिश्तों में उलझनें

कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं. लेकिन इसके बावजूद हाल के महीनों में भारत और कनाडा के संबंधों में तनावपूर्ण मोड़ आया है. खालिस्तान समर्थक तत्वों की गतिविधियों को लेकर दोनों देशों के बीच गहरा मतभेद देखने को मिल रहा है. भारत ने कनाडा में खालिस्तानी समूहों की सक्रियता पर आपत्ति जताई है, जबकि कनाडा ने अपनी घरेलू नीतियों के तहत इन गतिविधियों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में माना है. लेकिन अब ये खालिस्तान समर्थक खुद कनाडा में ही उत्पात मचा रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *