सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

Kanguva Box Office Collection Day 1: सूर्या-बॉबी की फिल्म करेगी दमदार ओपनिंग, यहां देखें ‘कंगुवा’ का फर्स्ट डे कलेक्शन

2 मिनट पढ़ें
Kanguva Box Office Collection Day 1

Kanguva Box Office Collection Day 1: सूर्या-बॉबी की फिल्म करेगी दमदार ओपनिंग, यहां देखें 'कंगुवा' का फर्स्ट डे कलेक्शन

Kanguva Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘कंगुवा’ लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पर्दे पर आ गई है. ‘कंगुवा’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है जो कि 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीद है कि ये बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर सकती है और अपने लाइफटाइम कलेक्शन के साथ एक ब्लॉकबस्टर हो सकती है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘कंगुवा’ ने फर्स्ट डे की एडवांस बुकिंग में ही 5 लाख 53 हजार से ज्यादा टिकट बेच लिए थे. एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने 10.16 करोड़ रुपए कमा लिए थे. ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 17.61 करोड़ रुपए पहुंचे गया था. वहीं अब रिलीज के बाद भी फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है और 2 बजकर 30 मिनट तक 7.67 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है.

 

पहले दिन बंपर ओपनिंग कर सकती है ‘कंगुवा’
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला की मानें तो ‘कंगुवा’ भारत में पहले दिन 40 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोल सकती है. वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की फिल्म 60 से 70 करोड़ रुपए की ओपनिंग कर सकती है.

‘कंगुवा’- डायरेक्टर, स्टार कास्ट और बजट
‘कंगुवा’ पांच भाषाओं- तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में पर्दे पर रिलीज हुई है. स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशंस के बैनर तले बनी फिल्म को शिवा ने डायरेक्ट किया है. ‘कंगुवा’ में सूर्या लीड रोल में हैं. वहीं बॉबी देओल विलेन अवतार में नजर आए हैं. इसके अलावा दिशा पाटनी ने इस फिल्म से तमिल डेब्यू किया है. योगी बाबू भी फिल्म का हिस्सा है. ‘कंगुवा’ के बजट की बात करें तो कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 300 करोड़ की लागत से बनी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *