सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Gautam Gambhir PC: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से रोहित शर्मा बाहर, जसप्रीत बुमराह बनेंगे कप्तान? गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी

2 मिनट पढ़ें
Gautam Gambhir PC

Gautam Gambhir PC: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से रोहित शर्मा बाहर, जसप्रीत बुमराह बनेंगे कप्तान? गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी

Jasprit Bumrah will captain India: न्यूजीलैंड से व्हाइटवॉश होने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है. जहां भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने जा रही है, जिसमें 5 टेस्ट मैच खेले जाने हैं. इस सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली की फॉर्म को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. यह भी कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा शायद पहला टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे, जिसके बाद सवाल उठने लगा कि टीम की कप्तानी कौन करेगा? इस मामले में टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने चुप्पी तोड़ी.

जसप्रीत बुमराह बनेंगे कप्तान?
गौतम गंभीर ने टीम के ऑस्ट्रेलिया रवाना होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए. जिसमें मीडिया ने उनसे यह भी पूछा कि रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कौन कप्तानी करेगा. लेकिन गौतम गंभीर ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी को लेकर उम्मीद जताई है. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि अगर रोहित मैच में नहीं खेल पाते हैं तो टीम के पास कई विकल्प हैं और चयनकर्ताओं को चिंता करने की कोई बात नहीं है.

गौतम गंभीर ने कप्तानी के सवाल पर सरलता से जवाब दिया. उन्होंने कहा- “बुमराह उपकप्तान हैं, तो जाहिर है कि अगर रोहित उपलब्ध नहीं होंगे तो वह होंगे.”

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शेड्यूल
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पांच टेस्ट खेले जाने हैं. पहला मैच 22 से 26 नवंबर तक पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा मैच 06 से 10 दिसंबर तक एडिलेड ओवल में खेला जाना है, जो डे-नाइट मैच है. तीसरा मैच 14 से 18 दिसंबर तक द गाबा में खेला जाएगा. चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है. पांचवां टेस्ट मैच 3 से 7 जनवरी 2025 तक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, मोहम्मद सिराज , आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर.

रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *