सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स की तैनाती से प्रदूषण में आएगी कमी : अरुण तोमर

2 मिनट पढ़ें
अरुण तोमर

सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स की तैनाती से प्रदूषण में आएगी कमी : अरुण तोमर

Advertisement

सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स की तैनाती से प्रदूषण में आएगी कमी : अरुण तोमर

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि लगभग 10,000 सिविल डिफेंस वॉलंयिटर्स (सीडीवी) अगले हफ्ते से चार महीने के लिए काम पर लौट आएंगे। इन्हें पिछले साल बस मार्शल के पद से हटा दिया गया था। इन्हें प्रदूषण रोकने के उपायों को लागू करने के लिए तैनात किया जाएगा। आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस आशय के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दिल्ली सरकार के इसी फैसले पर बात करते हुए घोंडा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री अरुण तोमर ने कहा कि दिल्ली सरकार का यह फैसला बहुत ही बेहतरीन है।

Advertisement

अरुण तोमर ने कहा कि दिल्ली में बहुत ज्यादा प्रदूषण हो रहा है जिस वजह से दिल्ली के लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और दिल्ली के लोगों को हो रही इन दिक्कतों को हल करने के उद्देश्य से ही आम आदमी पार्टी ने लगभग 10,000 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स (सीडीवी) को वापस काम पर लाने का फैसला लिया है जो प्रदूषण को रोकने के उपायों को लागू करने के लिए काम करेंगे। अरुण तोमर ने आगे कहा कि दिल्ली की जनता की परेशानियों को हल करने के लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह से प्रयासरत है और आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकाल में हमेशा यही प्रयास किया है कि दिल्ली की जनता को जो भी समस्या आई उस समस्या को आम आदमी पार्टी जल्द से जल्द हल कर सके ताकि दिल्ली की जनता खुश रहे। अरुण तोमर ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के आम आदमी की पार्टी है और आम आदमी पार्टी इस बात का पूरा ध्यान रखती है कि दिल्ली की जनता को किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े।

अरुण तोमर ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा यही प्रयास करती है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता के लिए बेहतरीन से बेहतरीन योजनाओं को लागू कर सके और अगर किसी भी वजह से दिल्ली की जनता को कोई परेशानी हो रही है तो उस परेशानी का हल जल्द से जल्द किया जाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *