सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

IND vs NZ: 1934 के बाद पहली बार हुआ ऐसा, घरेलू सरजमीं पर शर्मसार हुई टीम इंडिया

2 मिनट पढ़ें
IND vs NZ

IND vs NZ: 1934 के बाद पहली बार हुआ ऐसा, घरेलू सरजमीं पर शर्मसार हुई टीम इंडिया

IND vs NZ Record: भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा. कीवी टीम ने भारतीय सरजमीं पर मेजबान टीम का सूपड़ा साफ कर इतिहास रच दिया. वहीं, भारत की आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि किसी टीम ने भारतीय सरजमीं पर 3-0 से टेस्ट सीरीज जीता हो. भारत की सरजमीं पर आजादी के बाद किसी ने टेस्ट सीरीज में मेजबानों का सूपड़ा साफ नहीं किया था, लेकिन न्यूजीलैंड ने यह कारनामा कर दिखाया. इसके अलावा न्यूजीलैंड टेस्ट इतिहास में चौथी टीम बन गई जिसने भारत के खिलाफ क्लीन स्वीप किया हो. इससे पहले इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने यह कारनामा किया है.

इंग्लैंड की टीम साल 1933-34 में भारत के दौरे पर आई थी. उस दौरे पर अंग्रेजों ने भारत को 3-0 से हराया था, लेकिन इसके बाद तकरीबन 90 सालों में किसी टीम ने भारतीय सरजमीं पर यह कारनामा नहीं किया. अब कीवी टीम ने भारतीय सरजमीं पर 3-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. वहीं, अब भारत के खिलाफ क्लीन स्वीप की बात करें तो इंग्लैंड सबसे कामयाब टीम है. इंग्लैंड ने रिकॉर्ड 4 बार भारत का टेस्ट मैचों में सूपड़ा साफ किया है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर काबिज है. ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट मैचों में भारत के खिलाफ 3 बार क्लीन स्वीप किया है. साथ ही वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड ने 1-1 बार भारत का सूपड़ा साफ किया है.

गौरतलब है कि तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारत को 25 रनों से हरा दिया. इस तरह कीवी टीम ने भारतीय सरजमीं पर 3-0 से सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया. भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय टीम महज 121 रनों पर सिमट गई. न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में एजाज पटेल ने 6 विकेट लिए. इससे पहले पहली पारी में एजाज पटेल ने 5 विकेट लिए थे. इस तरह उन्होंने टेस्ट में 11 विकेट लिए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए एजाज पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच  का खिताब मिला.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *