सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Israel-Hamas War: युद्ध के बीच हुए चुनाव तो क्या होगा इजरायल का भविष्य? चौंका रहे सर्वे के नतीजे

3 मिनट पढ़ें
Israel-Hamas War

Israel-Hamas War: युद्ध के बीच हुए चुनाव तो क्या होगा इजरायल का भविष्य? चौंका रहे सर्वे के नतीजे

N12 Survey on Israel: इजरायल लंबे समय से कई मोर्चे पर युद्ध लड़ रहा है. एक तरह जहां हमास के खिलाफ इजरायल लंबे समय से संघर्ष कर रहा है. वहीं, दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह को खत्म करने के लिए संघर्षरत है. गाजा, ईरान, लेबनान में युद्ध के दौरान अब तक इजरायल ने कई आतंकवादियों को खत्म कर दिया है. इसी बीच, इजरायल में हाल ही में एक सर्वे हुआ, जिसके नतीजों से यह पता चला कि लोग इजरायल के भविष्य और मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर क्या कुछ सोचते हैं.

‘एन 12 सर्वे’ से पता चला कि इजरायल में जारी युद्ध और संघर्षों के बीच अगर चुनाव हुए तो इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरेगी. इजरायल में बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी देश में पहले नंबर पर है. उसके बाद बेनी गैंट्ज की नेतृत्व वाली नेशनल यूनिटी 22 सीटों के साथ देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है, जबकि येर लैपिड की येश एडिट तीसरे नंबर पर और यिसरायल बेटेनू चौथे नंबर की पार्टी बनकर सामने आई.

इजरायल और हमास युद्ध पर लोगों ने क्या दी राय?

हमास के साथ पिछले महीने से इजरायल युद्ध में संघर्षरत है. ऐसे में इन दोनों के बीच जारी युद्ध में किसकी जीत होगी, इसके बारे में पूछने पर 51% लोगों ने इजरायल के जीतने की बात कही. उन्होंने कहा कि इजरायल में हमास को पूरी तरह से खत्म करने की क्षमता है, जबकि 26 प्रतिशत लोगों ने इस युद्ध में इजरायल की जीतने की संभावना को सीधा नकार दिया. दूसरी तरफ ईरान के साथ इजरायल के जारी संघर्ष के बारे में पूछा गया तो 57% लोगों ने इजरायल के पक्ष को भारी बताया और 32% लोगों ने इजरायल की जीत के प्रति असंतोष जताया.

US राष्ट्रपति चुनाव पर इजरायली जनता ने दी प्रतिक्रिया

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए पांच नवंबर को चुनाव होने वाला है. ऐसे में जब N12 सर्वे में ही इजरायल के लोगों से इस संबंध में पूछा गया कि इन चुनाव में उनकी पसंद का उम्मीदवार कौन है तो 66% इजरायली जनता ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को बेहतर प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बताया. 17% लोगों ने कमला हैरिस को पहली पसंद बताया, जबकि 17% लोगों ने दोनों उम्मीदवारों में से किसी एक के चुनाव में असमर्थता जताई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *