सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

राशा थडानी की डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ अनाउंस, अजय देवगन के भांजे अमन संग आएंगी नजर, जानें रिलीज डेट

2 मिनट पढ़ें
राशा थडानी

राशा थडानी की डेब्यू फिल्म 'आजाद' अनाउंस, अजय देवगन के भांजे अमन संग आएंगी नजर, जानें रिलीज डेट

Rasha Thadani-Aman Devgan Debut Film Title: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अब अपनी मां के नक्शे कदम पर चलती नजर आ रही हैं. राशा थडानी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर लंबे समय से चर्चा थी. वहीं अब उनकी पहली फिल्म का टाइटल आखिरकार अनाउंस हो गया है. इस फिल्म में राशा के साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन दिखाई देंगे. राशा की तरह अमन भी इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रहे हैं.

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म का टाइटल पोस्टर शेयर किया है. फिल्म का नाम ‘आजाद’ है और खास बात ये है कि अजय देवगन भी इसमें खास रोल निभाने वाले हैं. ‘आजाद’ एक एडवेंचर फिल्म है जिसे अभिषेक कपूर डायरेक्ट और को-प्रोड्यूस कर रहे हैं. अभिषेक कपूर काई पो चे, केदारनाथ, रॉक ऑन और चंडीगढ़ करे आशिकी जैसी फिल्मों के लिए मशहूर. वहीं रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर ‘आजाद’ के प्रोड्यूसर हैं.

 

दिवाली पर रिलीज होगा टीजर, जानें फिल्म की रिलीज डेट
राशा थडानी और अमन देवगन स्टारर फिल्म ‘आजाद’ की पहला टीजर दिवाली पर रिलीज हो रही फिल्मों ‘ सिंघम अगेन‘ और ‘भूल भुलैया 3’ के साथ सिनेमाघरों में देखा जाएगा. इसकी जानकारी खुद अजय देवगन ने दी है. वहीं फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हालांकि अभी मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है.

‘कहानी यारी की. कहानी वफादारी की’
अजय देवगन ने ‘आजाद’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- ‘कहानी यारी की. कहानी वफादारी की. कहानी ‘आजाद’ की! ‘आजाद’ टीजर का प्रीमियर इस दिवाली खास तौर पर सिनेमाघरों में हो रहा है. जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में बड़े स्क्रीन का रोमांच आ रहा है!’

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *