सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद भी दोस्ती निभा रहे Salman Khan, हर रात करते हैं ये काम

3 मिनट पढ़ें
Salman Khan,

बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद भी दोस्ती निभा रहे Salman Khan, हर रात करते हैं ये काम

Zeeshan Siddique on Salman Khan: सलमान खान की दोस्ती के किस्से उनके फैंस के बीच मशहूर हैं. उन्होंने हाल में ही अपना खास दोस्त खोया है. उनके बेहद करीबी दोस्त और एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

इस बुरे वक्त में सलमान खान बाबा सिद्दीकी की फैमिली के साथ खड़े नजर आए. सलमान खान घटना के तुरंत बाद हॉस्पिटल पहुंचे थे और वो तब भी शामिल रहे जब बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया जा रहा था.

हाल में ही बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू में सलमान खान के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि सलमान उनके और उनकी फैमिली के साथ हमेशा खड़े रहे हैं.

 

सलमान खान पर क्या बोले जीशान सिद्दीकी?
जीशान ने बीबीसी हिंदी को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि उनके पिता बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान बहुत दुखी थे. उन्होंने ये भी बताया कि सलमान खाना बाबा सिद्दीकी को सगे भाई की तरह मानते थे.

जीशान ने बताया कि जब उनके परिवार पर बुरा वक्त आया तो सलमान उनके सपोर्ट में खड़े रहे और हर रात फोन करके अपना दुख बांटते हैं. साथ ही, अपनी स्लीपलेस नाइट्स के बारे में बात करते हैं.

जीशान ने बताया इन सितारों को अपना परिवार
जीशान ने बताया कि शिल्पा शेट्टी और संजय दत्त समेत कई दूसरे स्टार्स भी उनकी फैमिली के सपोर्ट में आए थे. और शिल्पा काफी इमोशनल थीं. उन्होंने कहा कि ये स्टार्स उनकी फैमिली की तरह हैं.

उन्होंने अपने पिता के सेलिब्रिटी दोस्तों के बारे में कहा कि मेरे लिए ये महज सेलिब्रिटी नहीं, बल्कि सच्चे परिवार की तरह हैं. और उनसे मेरा खास रिश्ता है.

कब हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या
बाबा सिद्दीकी को दशहरे के दिन मुंबई में तीन बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी. ये घटना तब हुई जब बाबा अपने बेटे जीशान के ऑफिस से लौट रहे थे. इस घटना के तार जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई से जोड़े जा रहे हैं.

सलमान खान को भी लगातार लॉरेन्स बिश्नोई के नाम से धमकियां मिलीं, जिसके बाद सलमान खान को मुंबई पुलिस की तरफ से वाई प्लस सुरक्षा दी गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *