सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

The Sabarmati Report का दमदार मोशन पोस्टर हुआ जारी, जानें कब आएगा टीजर

2 मिनट पढ़ें
The Sabarmati Report

The Sabarmati Report का दमदार मोशन पोस्टर हुआ जारी, जानें कब आएगा टीजर

The Sabarmati Report Motion Poster: 27 फरवरी 2002 की सुबह, एक भयानक घटना घटी थी जिसने पूरे देश को झकझोर दिया और भारत के इतिहास को बदल दिया था. साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई, जिससे 59 तीर्थयात्रियों और कारसेवकों की जान चली गई, जो अयोध्या से लौट रहे थे. यह एक ऐसा पल था जो भारतीय इतिहास और राजनीति में महत्वपूर्ण था, जिसके गंभीर और खतरनाक परिणाम देखने मिले.

भले ही इस घटना के बारे में ज्यादा बातें नहीं हुईं, लेकिन आने वाली फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में वह सब दिखाया जाएगा, जो देश ने पहले कभी नहीं देखा है. फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों को पोस्टरों के साथ बांधे रखा है, और अब उन्होंने एक बहुत ही दिलचस्प मोशन पोस्टर रिलीज किया है. यह मोशन पोस्टर एक शक्तिशाली सच से भरी कहानी की झलक दिखाती है, जो पहले कभी नहीं देखने मिली है.

‘द साबरमती रिपोर्ट’ का टीजर कब आएगा?

द साबरमती रिपोर्ट का नया मोशन पोस्टर सामने आया है, जिसमें तीव्रता और ताकत को खूबसूरती से कैद किया गया है. यह मोशन पोस्टर काफी दिलचस्प और शक्तिशाली लग रहा है, जिसमें एक जलती हुई अखबार की कतरन और बैकग्राउंड में गुस्से से भरी आंखें दिख रही हैं! यह दर्शकों को उत्सुकता से भर देता है कि आगे क्या होने वाला है. बता दें कि फिल्म का टीज़र 25 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगा.

 

बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं, जो धीरज सरना द्वारा डायरेक्टेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस है, जिसे दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जाएगा. यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *