सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Pushpa 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर Pushpa 2 का धमाका, रिलीज से पहले ही कर ली है 1085 करोड़ की कमाई

3 मिनट पढ़ें
Pushpa 2 Box Office

Pushpa 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर Pushpa 2 का धमाका, रिलीज से पहले ही कर ली है 1085 करोड़ की कमाई

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2 : द रूल’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. पुष्पराज के रोल में अल्लू अर्जुन का फैंस बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी के साथ फिल्म अपने प्री-रिलीज बिजनेस को लेकर भी चर्चा में है. ये फिल्म रिलीज से पहले ही 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है.

पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले कैसे कर ली है 1000 करोड़ की कमाई 

sacnilk ने रिपोर्ट्स के हवाले से बताया है कि पुष्पा 2 के थिएट्रिकल राइट्स को 640 करोड़ में बेचा गया है.

पुष्पा 2 ने ओटीटी डील में की है बंपर कमाई (Pushpa 2 OTT Deal)

इस मोस्ट अवेटेड फिल्म ने अपने स्ट्रीमिंग राइट्स में भी बंपर कमाई की है. पुष्पा 2 के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने 275 करोड़ में खरीदे हैं.

 

 

कितनी हुई प्री-रिलीज बिजनेस में कमाई ( (Pushpa 2 Pre-release Business)

  • पुष्पा 2 सिनेमाघरों में 6 दिसंबर को रिलीज होगी. रिलीज से पहले प्री-बिजनेस में फिल्म ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 220 करोड़ की कमाई कर ली है.
  • वहीं, उत्तर भारत में 200 करोड़, तमिलनाडु में 50 करोड़, कर्नाटक में 30 करोड़, केरल में 20 करोड़ और इंटरनेशनल मार्केट में 140 करोड़ कमाए हैं.

पुष्पा 2 ने म्यूजिक राइट्स से भी की है बंपर कमाई
अल्लू अर्जुन की इस फिल्म के म्यूज़िक राइट्स 65 करोड़ में बिके हैं. वहीं सैटेलाइट राइट्स से भी मेकर्स ने 85 करोड़ कमाए हैं.  इस फिल्म ने अपने नॉन-थियेट्रिकल राइट्स से 425 करोड़ कमाए हैं.

 

 

पुष्पा 2 स्टारकास्ट

पुष्पा 2 को सुकुमार ने डायरेक्शन किया है और ये माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस करने गई है. फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य किरदार में हैं.  फिल्म का म्यूजिक टी-सीरीज ने दिया है. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि इस बार अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी आइटम सॉन्ग करती दिखेंगी.

‘पुष्पा: द राइज’ के लिए अल्लू अर्जुन जीत चुके हैं नेशनल अवॉर्ड
आपको बता दें कि ‘पुष्पा: द राइज’ 2021 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कब्जा किया था और 300 करोड़ का कलेक्शन कर डाला था. इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है.

‘पुष्पा: द राइज’ में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आई थीं. फिल्म में सामंथा रूथ प्रभु और फहाद फासिल ने भी अहम रोल निभाए थे. फिल्म का डायलॉग झुकेगा नहीं साला भी बहुत पॉपुलर हुआ था. अब फैंस को इस फिल्म के दूसरे पार्ट पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *