सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

IND vs NZ: रोहित के साथ अब यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग, कुलदीप का कटेगा पत्ता? जानें दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन

2 मिनट पढ़ें
IND vs NZ

IND vs NZ: रोहित के साथ अब यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग, कुलदीप का कटेगा पत्ता? जानें दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन

IND vs NZ 2nd Test, India Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कीवी टीम ने 8 विकेट से बाजी मारी थी. ऐसे में टीम इंडिया को हर हाल में दूसरा टेस्ट मैच जीतना होगा. जानें दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

सरफराज ने बढ़ाई रोहित-गंभीर की टेंशन 

टेस्ट टीम में तीन नंबर पर खेलने वाले शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेले थे. वह बीमार थे. हालांकि, अब वह पूरी तरह से फिट हो गए हैं. पहले टेस्ट में गिल की जगह सरफराज खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. सरफराज ने दूसरी पारी में 150 रनों की शानदार पारी खेली. ऐसे में अब गिल की वापसी कैसे होगी इसे लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.

अचानक वाशिंगटन सुंदर टीम में हुए शामिल 

पहले टेस्ट में भारत की हार के बाद बीसीसीआई ने अचानक टीम इंडिया में एक बदलाव किया है. स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में शामिल किया गया है. कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रविचंद्रन अश्विन पूरी तरह से फिट नहीं हैं, ऐसे में एहतियात के तौर पर सुंदर को बुलाया गया है.

दूसरे टेस्ट में क्या हो सकते हैं बदलाव? 

दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल की वापसी तय मानी जा रही है. वह तीन नंबर पर खेलते दिखेंगे. चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है. वहीं केएल राहुल की टीम से छुट्टी हो सकती है. ऐसा भी संभव है कि भारत पुणे टेस्ट में चार गेंदबाज के साथ उतर जाए. ऐसे में राहुल और सरफराज दोनों अंतिम ग्यारह का हिस्सा हो सकते हैं.

दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल/वाशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *