सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स का ठिकाने आया दिमाग, मांगी माफी, कहा- ‘गलती से…’

2 मिनट पढ़ें
सलमान खान

सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स का ठिकाने आया दिमाग, मांगी माफीसलमान खान को धमकी देने वाले शख्स का ठिकाने आया दिमाग, मांगी माफी, कहा- 'गलती से...', कहा- 'गलती से...'

Maharashtra News: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को पिछले हफ्ते ट्रैफिक कंट्रोल के व्हाट्सएप नंबर के जरिए धमकी मिली. वहीं अब धमकी देने वाले शख्स ने माफी मांग ली है. सूत्रों ने बताया कि मैसेज करने वाले ने कहा की उससे यह मैसेज गलती से गया और इसके लिए वो माफी चाहता है.

फिलहाल पुलिस को इस मैसेज करने वाले शख्स की लोकेशन झारखंड में मिली है जिसकी तलाश में पुलिस की टीम वहां पहुची हुई है. सूत्रों के मुताबिक बताया कि मैसेज करने वाले ने खुद को बताया था लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी और दावा किया था कि वो सलमान और लॉरेंस के बीच सुलह करवा देगा.

की थी 5 करोड़ की मांग
एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर जो धमकी भरा मेसेज मिला था, उसमे कहा गया था कि अभिनेता सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी.

कहा था- बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा हाल
ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर जो मैसेज आया था उसमें मैसेज करने वाले ने दावा किया, “इसे हल्के में न ले,अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं, तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे. अगर पैसे नहीं दिए गए, तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा.”

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया
इस मैसेज के मिलने के बाद अज्ञात व्हाट्सएप नंबर यूजर के खिलाफ को मुंबई पुलिस ने बहुत ही गंभीरता से लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. बता दें कि सलमान खान को ये धमकी ऐसे समय में मिली जब मुंबई में उनके दोस्त बाबा सिद्दीकी को शूटर्स ने सरेआम मौत के घाट उतार दिया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *