सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Ratan Tata Death: रजनीकांत ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि, बोले- इनके साथ बिताए हर पल को संजो कर रखूंगा

2 मिनट पढ़ें
Ratan Tata Death

Ratan Tata Death: रजनीकांत ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि, बोले- इनके साथ बिताए हर पल को संजो कर रखूंगा

Ratan Tata Death: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात को मुंबई में निधन हो गया. वो 86 साल के थे. उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है. सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. एक्टर रजनीकांत ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और एक इमोशनल कर देने वाली पोस्ट शेयर की है. उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है. फोटो में रजनीकांत रतन टाटा को झुककर नमस्कार करते दिख रहे हैं.

रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि

रजनीकांत ने पोस्ट कर लिखा- एक महान दिग्गज आइकन जो अपने विजन और जुनून से इंडिया को ग्लोबल मैप पर लेकर आए. वो शख्स जिन्होंने हजारों उद्योगपतियों को इंस्पायर किया. वो शख्स जिन्होंने कई जेनरेशन के लिए लाखों नौकरियां पैदा की. वो शख्स जिन्हें सभी प्यार करते थे और रिस्पेक्ट करते थे. उन्हें मेरा शत-शत नमन. इस महान आत्मा के साथ बिताए हर मोमेंट को मैं संजो कर रखूंगा. भारत का सच्चा बेटा अब नहीं रहा. RIP #RatanTata

 

बता दें कि एक्टर आमिर खान और किरण राव भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे. आमिर खान ने कहा कि आज का दिन पूरे देश के लिए बहुत दुखभरा है. रतन जी को बहुत याद करेंगे. वो अमूल्य हैं. वहीं दिलजीत दोसांझ ने भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी. जैसे ही दिलजीत को  रतन टाटा के निधन की खबर मिली, उन्होंने जर्मनी में हो रहे कॉन्सर्ट को रोक दिया. दिलजीत ने स्टेज से रतन टाटा को याद किया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *