सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Devara Box Office Collection Day 8: ‘देवरा’ का दूसरे फ्राइडे भी दमदार कलेक्शन, 2024 की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी

2 मिनट पढ़ें
Devara Box Office Collection Day 8

Devara Box Office Collection Day 8: 'देवरा' का दूसरे फ्राइडे भी दमदार कलेक्शन, 2024 की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी

Devara Part 1 Box Office Collection Day 8: जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा- पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म हर रोज खूब कमा रही है और दूसरी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है. ‘देवरा- पार्ट 1’ पिछले महीने 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई और शानदार ओपनिंग की. अब फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं और इसने ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ को शिकस्त दे दी है.

सैकनिल्क के आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘देवरा- पार्ट 1’ ने पहले दिन 82.5 करोड़ रुपए से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म ने 38.2 करोड़, तीसरे दिन 39.9 करोड़, चौथे दिन 12.75 करोड़ और पांचवें दिन 14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. छठे दिन भी ‘देवरा- पार्ट 1’ कुल 21 करोड़ और सातवें दिन 7.25 करोड़ रुपए कमाए थे. अब आठवें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं.

”देवरा- पार्ट 1” का डे-वाइज कलेक्शन

दिन कलेक्शन
Day 1 ₹ 82.5 करोड़
Day 2 ₹ 38.2 करोड़
Day 3 ₹ 39.9 करोड़
Day 4 ₹ 12.75 करोड़
Day 5 ₹ 14 करोड़
Day 6 ₹ 21 करोड़
Day 7 ₹ 7.25 करोड़
Day 8 ₹ 2.13 करोड़
कुल ₹ 217.73 करोड़

2024 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी
‘देवरा- पार्ट 1’ ने आठवें दिन अब तक (शाम 4 बजे) 2.13 करोड़ रुपए कमाए हैं. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 217.73 करोड़ रुपए बटोर लिए हैं. जूनियर एनटीआर की फिल्म ने इस कलेक्शन के साथ ऋतिक रोशन स्टारर ‘फाइटर’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. इसी साल पर्दे पर आई फिल्म ‘फाइटर’ ने भारत में कुल 212.5 करोड़ रुपए कमाए थे. ‘फाइटर’ का रिकॉर्ड तोड़ अब ‘देवरा- पार्ट 1’ इस साल (2024) की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

‘देवरा- पार्ट 1’ के बारे में
जूनियर एनटीआर स्टारर ‘देवरा- पार्ट 1’ एक तेलुगु एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसे कोरातला शिवा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म तेलुगु के अलावा तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हुई है. जाह्ववी कपूर फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं और सैफ अली खान विलेन के रोल में दिखाई दिए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *