सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Border 2 की बटालियन में हुई अहान शेट्टी की एंट्री, सुनील शेट्टी ने बेटे के लिए ऐसे किया रिएक्ट

2 मिनट पढ़ें
अहान शेट्टी

Border 2 की बटालियन में हुई अहान शेट्टी की एंट्री, सुनील शेट्टी ने बेटे के लिए ऐसे किया रिएक्ट

Ahan Shetty In Border 2: सनी देओल, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ की 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखती है. फिल्म की कहानी, गाने, कास्ट सभी कुछ फैंस का फेवरट है. अब इस फिल्म का सीक्वल आने जा रहा है. फिल्म 2026 में रिलीज होगी. लेकिन इस फिल्म के लिए जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं.

अहान शेट्टी आएंगे फिल्म में नजर

फिल्म में एक्टर सनी देओल नजर आएंगे. हालांकि, इस बार फिल्म सुनील शेट्टी नहीं दिखेंगे. बल्कि सुनील की जगह उनके बेटे ने ले ली है. बॉर्डर 2 में अहान शेट्टी नजर आने वाले हैं. फिल्म से उनकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है. अनाउंटमेंट वीडियो में अहान शेट्टी का वॉइसओवर है.

अहान बोल रहे हैं- जिसे पार नहीं कर पाता दुश्मन वो न तो कोई लकीर है, न दीवार और न खाई, और क्या है ये बॉर्डर. बस एक फौजी और उसके भाई हैं. वीडियो की शुरुआत में बॉर्डर से सुनील शेट्टी के कुछ सीन्स भी दिखाए जाते हैं.

 

सनी देओल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- बॉर्डर 2 की बटालियन में फौजी अहान शेट्टी का वेलकम. उनके इस वीडियो पर सुनील शेट्टी ने कमेंट भी किया. सुनील ने लिखा- PHANTOM.

बता दें कि बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. फिल्म को जेपी दत्ता, निधि दत्ता और टी-सीरीज प्रोड्यूसर कर रहे हैं. फिल्म को अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में सनी देओल के अलावा, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी हैं.

इस फिल्म से किया था डेब्यू

अहान की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है. वो 2021 में फिल्म तड़प में दिखे थे. इस फिल्म में तारा सुतारिया फीमेल लीड रोल में थीं. हालांकि, फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. उनके हाथ में अब ऐलान और हमराज भी हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *