सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

IND vs BAN: दुनिया के ऐसे चौथे क्रिकेटर बने विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर का 17 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा

2 मिनट पढ़ें
IND vs BAN

IND vs BAN: दुनिया के ऐसे चौथे क्रिकेटर बने विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर का 17 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा

Virat Kohli Completes 27000 International Runs: विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 27,000 रन बनाने वाले दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट मैच में हासिल की है. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 35 रन बनाते ही कोहली ने यह आंकड़ा छू लिया है. इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ रिकी पोंटिंग, कुमार संगाकारा और सचिन तेंदुलकर हैं. कानपुर टेस्ट में बैटिंग से पहले कोहली ने 593 पारियों में 26,965 रन बना लिए थे. दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 35 गेंद में 47 रन बनाए, लेकिन शाकिब अल हसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए.

सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 27 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. सचिन ने साल 2007 में अपने करियर की 623वीं पारी में 27 हजार रन का आंकड़ा पार किया था. मगर कोहली ने उनसे 29 पारियां कम खेलकर ये ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है. दूसरी ओर संगाकारा ने 27,000 रन पूरे करने के लिए 648 पारी खेली थीं, वहीं पोंटिंग ने अपनी 650वीं पारी में इतने रन पूरे किए थे.

सबसे तेज 27 हजार रन

विराट कोहली – 594 पारी

सचिन तेंदुलकर – 623 पारी

कुमार संगाकारा – 648 पारी

रिकी पोंटिंग – 650 पारी

विराट कोहली का शानदार करियर

विराट कोहली ने साल 2008 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उसके बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 8,918 रन बना लिए हैं. दूसरी ओर वनडे और टी20 क्रिकेट में उनके नाम क्रमशः 13,906 रन और 4,188 रन हैं. अब उनके नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 27,012 रन हो गए हैं. अब 471 रन बनाते ही सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली, रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे. शतकों की बात करें तो कोहली अभी भी दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 80 सेंचुरी ठोक चुके हैं और इस लिस्ट में 100 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर विराजमान हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *