सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

IPL 2025: इन 3 खिलाड़ियों की हो सकती है KKR से छुट्टी, 25 करोड़ के मिचेल स्टार्क पर भी गिर सकती है गाज

3 मिनट पढ़ें
IPL 2025

IPL 2025: इन 3 खिलाड़ियों की हो सकती है KKR से छुट्टी, 25 करोड़ के मिचेल स्टार्क पर भी गिर सकती है गाज

IPL 2025 Retention Rules: आईपीएल 2025 के लिए BCCI की रिटेंशन पॉलिसी सामने आते ही अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जाने लगी हैं. एक तरफ अनकैप्ड रूल है, तो दूसरी ओर टीमों को अब मेगा ऑक्शन में 4 के बजाय 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति मिल गई है. इससे अगले सीजन के लिए कई सारे समीकरण बदले हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि IPL 2024 की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) मेगा ऑक्शन से पहले किन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है.

1. मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन स्टार्क आगामी ऑक्शन में KKR के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकते हैं. चूंकि पिछले ऑक्शन में स्टार्क पर 24.75 करोड़ की बोली लगी थी, इसलिए उन्हें रिटेन करने मात्र से टीम के पर्स का करीब 21 प्रतिशत हिस्सा पहले ही कम हो जाएगा. ऐसे में बची हुई 79 प्रतिशत रकम से KKR को बाकी टीम तैयार करनी होगी. फिर भी यदि KKR, स्टार्क का साथ नहीं छोड़ना चाहती तो भी उसके बाद मेगा ऑक्शन में राइट टू मैच (RTM कार्ड) का विकल्प खुला होगा. साफ शब्दों में कहें तो पैसा बचाने के लिए कोलकाता, मिचेल स्टार्क की टीम से छुट्टी कर सकती है.

2. फिल साल्ट

फिल साल्ट ने पिछले सीजन 12 मैचों में 39.55 के औसत से 435 रन बनाए थे. वैसे उन्हें जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया था, लेकिन उनके आने से टीम के टॉप ऑर्डर को मजबूती मिली थी. उन्होंने सुनील नरेन के साथ मिलकर कई बार विपक्षी टीम के गेंदबाजों की जमकर कुटाई भी की. मगर मेगा ऑक्शन में KKR के पास भारतीय खिलाड़ियों और दिग्गजों की लंबी लिस्ट में से चयन करने का मौका होगा. एक बेहतर विकल्प चुनने के लिए कोलकाता साल्ट को रिलीज करने पर विचार कर सकती है.

3. वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर साल 2021 से ही कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं. KKR के लिए उन्होंने 51 मैचों में 1,326 रन और अच्छी गेंदबाजी भी करते रहे हैं. चूंकि एक टीम को 5 खिलाड़ी रिटेन और एक प्लेयर पर राइट टू मैच कार्ड इस्तेमाल करने की अनुमति होगी. ऐसे में अय्यर को इन 6 खिलाड़ियों में फिट कर पाना काफी मुश्किल काम लगता है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में KKR चैंपियन बनी है, रिंकू सिंह को फ्यूचर स्टार के रूप में देखा जा रहा है. वहीं सुनील नरेन और आंद्रे रसेल लंबे समय से टीम के विश्वसनीय खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं. ऐसे में वेंकटेश अय्यर को रिटेन हुए खिलाड़ियों में जगह मिलना काफी मुश्किल लग रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *