सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Devara Box Office Collection Day 3: 150 करोड़ के पार हुई जूनियर एनटीआर-जाह्नवी की ‘देवरा’, संडे को बटोर लिए इतने नोट

3 मिनट पढ़ें
Devara Box Office Collection Day 3

Devara Box Office Collection Day 3: 150 करोड़ के पार हुई जूनियर एनटीआर-जाह्नवी की 'देवरा', संडे को बटोर लिए इतने नोट

Devara Box Office Collection Day 3: तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ बॉक्स ऑफिस पर खूब कहर बरपा रही है. फिल्म ने दो दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ ही वर्ल्डवाइड भी अपना डंका बजा दिया है. वहीं फिल्म तीसरे दिन यानी कि संडे को भी ताबड़तोड़ कमाई करने में जुटी हुई है.

जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म ‘देवरा’ दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है. 27 सितंबर को रिलीज हुई देवरा ने 145 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड ओपनिंग ली थी. वहीं इंडिया में भी ओपनिंग के मामले में कई बड़ी फिल्मों को देवरा ने धूल चटा दी. दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कहर देखने को मिला. वहीं तीसरे दिन भी इसकी तगड़ी कमाई हो रही है.

देवरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 

देवरा का 29 सितंबर, रविवार को सिनेमाघरों में तीसरा दिन है. शुक्रवार और शनिवार को बॉक्स ऑफिस हिलाने के बाद जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा’ तीसरे दिन भी धूम मचा रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक देवरा ने संडे को तीसरे दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शाम 6.05 बजे तक 29.96 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

150 करोड़ के पार हुई ‘देवरा

डायरेक्टर कोरातला शिवा के डायरेक्शन में बनी देवरा बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्श कर रही है. इसकी सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु वर्जन से हो रही है. इसके बाद हिंदी वर्जन में फिल्म सबसे ज्यादा नोट छाप रही है. देवरा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 82.5 करोड़ रुपये की तगड़ी ओपनिंग ली थी.

वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई 53 परसेंट तक घट गई थी. दूसरे दिन इसने 38.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जबकि अब संडे के 29.96 करोड़ रुपये के कलेक्शन के बाद फिल्म की इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाई 150.66 करोड़ रुपये हो चुकी है.

‘देवरा’ से सैफ का तेलुगु और जान्हवी का साउथ डेब्यू

गौरतलब है कि ‘देवरा’ जूनियर एनटीआर के साथ ही जान्हवी कपूर और सैफ अली खान के लिए भी खास है. क्योंकि इस फिल्म के जरिए सैफ अली खान ने तेलुगु सिनेमा में अपना डेब्यू किया है. वहीं देवरा से जान्हवी कपूर ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम रखे हैं. गौरतलब है कि ‘देवरा’ में जहां जान्हवी जूनियर एनटीआर के अपोजिट नजर आईं तो वहीं सैफ विलेन की भूमिका में हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *