सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Parveen Dabas Health Update: एक्सीडेंट के बाद आईसीयू में भर्ती है प्रीति झंगियानी के पति, जानिए अब कैसी है हालत

2 मिनट पढ़ें
Parveen Dabas Health Update

Parveen Dabas Health Update: एक्सीडेंट के बाद आईसीयू में भर्ती है प्रीति झंगियानी के पति, जानिए अब कैसी है हालत

Parveen Dabas Health Update: फिल्म ‘खोसला का घोसला’, और ‘मॉनसून वेडिंग’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले एक्टर और एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी के पति परवीन डबास इस वक्त मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती है. दरअसल एक्टर का बीते  दिन यानि 21 सितंबर को एक भयंकर कार एक्सीडेंट हो गया था. जिसके बाद उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया. अब हाल ही में उनकी हेल्थ अपडेट सामने आई है. जानकारी के अनुसार एक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है.

परवीन डबास के लिए जरूरी है मेडिकल देखभाल – सूत्र

ज़ूम की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल के एक सूत्र ने परवीन डबास की हालत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल उनके लिए मेडिकल देखभाल जरूरी है. सूत्र के मुताबिक, डॉक्टर एमआरआई, सोनोग्राफी और एक्स-रे के आधार पर उनके स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं. हालांकि अब उनकी तबीयत ठीक है और वो बातचीत भी कर रहे हैं.

वहीं अस्पताल में एडमिट होने के बाद एक्टर ने पीठ दर्द और घुटने के दर्द की शिकायत बताई थी. सूत्र ने ये भी कहा कि परवीन के चेहरे या सिर पर कोई चोट नहीं है और उनके बॉडी में कोई रक्तस्राव नहीं हुआ है.

इस फिल्म में नजर आए थे एक्टर

इससे पहले पीटीआई के अनुसार परवीन डबास की पत्नी प्रीति झंगियानी ने बताया था कि एक्टर को बांद्रा के होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परवीन डबास ने 23 मार्च 2008 को प्रीति झंगियानी से शादी की. कपल दो बेटों के पेरेंट्स हैं. एक्टर को आखिरी बार ताहिरा कश्यप की फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ में देखा गया था. जो इस साल जून में रिलीज़ हुई थी.

बात करें प्रीति झंगियानी की तो उन्होंने साल 2000 में आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘मोहब्बतें’ से करियर शुरू किया था. इसके बाद वो ‘आवारा पागल दीवाना’ (2002), ‘एलओसी कारगिल’ (2003), और ‘आन: मेन एट वर्क’ (2004) में नजर आई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *