सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

चेन्नई में जीत के तुरंत बाद BCCI ने दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

2 मिनट पढ़ें
BCCI

चेन्नई में जीत के तुरंत बाद BCCI ने दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

India retain same squad for 2nd Test against Bangladesh: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के बाद कानपुर में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. बीसीसीआई ने भारत की जीत के तुरंत बाद दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान किया. बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा.

पुरुष चयन समिति ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट के लिए वही टीम बरकरार रखी है. बीसीसीआई ने पहले टेस्ट की टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. दूसरे टेस्ट के लिए भी 16 सदस्यीय टीम है.

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (रिजर्व विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल ,कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल.

भारत ने 280 रनों से जीता पहला टेस्ट

चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने चौथे दिन 280 रनों से जीत दर्ज की. इस मैच में भारत ने पहले खेलने के बाद पहली पारी में अश्विन के शानदार शतक की बदौलत 376 रन बनाए थे. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 149 रन ही बना सकी. इसके बाद दूसरी पारी में भारत के लिए शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शतक जड़े. भारत ने 287 रनों पर पारी घोषित की और बांग्लादेश को 515 रनों का विशाल लक्ष्य दिया. इसके जवाब में मेहमान टीम 234 रनों पर सिमट गई. दूसरी पारी में भारत के लिए अश्विन ने 6 विकेट भी झटके. चौथी बार उन्होंने एक टेस्ट में शतक और फाइव विकेट हॉल लिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *