सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

पेरिस कॉन्सर्ट में Diljit Dosanjh पर किसी ने फेंका मोबाइल, सिंगर के रिएक्शन ने जीत लिया दिल

3 मिनट पढ़ें
Diljit Dosanjh

पेरिस कॉन्सर्ट में Diljit Dosanjh पर किसी ने फेंका मोबाइल, सिंगर के रिएक्शन ने जीत लिया दिल

Diljit Dosanjh at Paris Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों पेरिस में कॉन्सर्ट कर रहे हैं. ये कई दिनों से चल रहा है और उनके इस कॉन्सर्ट को भी दर्शकों का भर-भरकर प्यार मिल रहा है. लेकिन 21 सितंबर यानी आज एक ऐसी हरकत हुई जिसे देखकर दिलजीत के फैंस को दुख हो सकता है लेकिन. साथ ही दिलजीत ने जिस तरह से रिएक्शन न दिया है वो हर किसी का दिल जीत रहा.

दिलजीत दोसांझ यारों के यार हैं ऐसा आप आमतौर पर उनसे बात करें तो पता चल जाएगा. दिलजीत दोसांझ अपने फैंस से भी अच्छे से मिलते हैं और जब ऑडियंस में किसी ने उनके ऊपर मोबाइल फेंक दिया तो सिंगर का रिएक्शन देखने लायक था.

पेरिस कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ पर फेका गया मोबाइल

दिलजीत दोसांझ के जिस कॉन्सर्ट में ये घटना हुई वो वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो को राजीव चोपड़ा नाम के यूजर ने X हैंडल पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ‘इसलिए हम दिलजीत दोसांझ से प्यार करते हैं. किसी ने दिलजीत दोसांझ पर फोन फेका. दिलजीत ने उन्हें गिफ्ट में अपनी जैकेट फेंककर दे दी.’

 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिलजीत दोसांझ स्टेज पर गाना गाते हैं, तभी एक फोन ऑडियंस के बीच से उनके ऊपर आता है जो उनको लग जाता है. फिर एक्टर ने कहा, ‘आप लोग ऐसा ना किया करें भाई, मैं आप सबसे प्यार करता हूं.’ इसके बाद दिलजीत अपनी जैकेट उतारकर उनकी तरफ फेंक देते हैं.

दिलजीत के रिएक्शन पर फैंस हुए खुश

दिलजीत दोसांझ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. एक यूजर ने लिखा, ‘भाई…वो जैकेट फोन से महंगी होगी.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सच्चा आइकन और ग्लोबल स्टार.’ अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगा इसको बाद फोन की बारिश ना हो जाए दिलजीत के सारे कपड़े ऐसे ही देने पड़ जाते क्यों सरदारा.’

पेरिस कॉन्सर्ट में Diljit Dosanjh पर किसी ने फेंका मोबाइल, सिंगर के रिएक्शन ने जीत लिया दिल

‘दिल लुमिनाटी टूर’ पर हैं दिलजीत दोसांझ

पिछले कई दिनों से दिलजीत दोसांझ ‘दिल लुमिनाटी टूर’ पर हैं जिसमें वो पेरिस के अलग-अलग शहरों में कॉन्सर्ट कर रहे हैं. इसके बाद दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट भारत में होगा. दिलजीत भारत के कुछ बड़े शहरों में अपनी गायकी का लाइफ जलवा दिखाएंगे जिसमें दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों का नाम शामिल है. दिलजीत दोसांझ फिलहाल पेरिस में हैं और उनके कॉन्सर्ट को काफी पसंद किया जा रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *