सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

इंडिया में इस दिन रिलीज होगी पाकिस्तान की सबसे बड़ी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’, फवाद-माहिरा की मूवी पर क्या बोले नेटिजन्स?

3 मिनट पढ़ें
इंडिया में इस दिन रिलीज होगी पाकिस्तान की सबसे बड़ी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट', फवाद-माहिरा की मूवी पर क्या बोले नेटिजन्स?

इंडिया में इस दिन रिलीज होगी पाकिस्तान की सबसे बड़ी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट', फवाद-माहिरा की मूवी पर क्या बोले नेटिजन्स?

The Legend of Maula Jatt  Release Date In India: कई इंडियन फिल्मों को पाकिस्तान में बैन किया गया है. हालांकि कई फिल्मों को पाकिस्तानी दर्शकों ने बड़े चाव से देखा है और पाकिस्तान से बॉलीवुड फिल्मों को खूब प्यार मिला है. वहीं अब भारत में एक पाकिस्तानी फिल्म को लेकर बज बना हुआ है. ये फिल्म है ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’.

‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ में पाकिस्तान के मशहूर एक्टर फवाद खान और पॉपुलर एक्ट्रेस माहिरा खान लीड रोल में हैं. पाकिस्तान में ये फिल्म बेहद सफल रही है और दर्शकों ने इसे भर-भरके प्यार दिया है. अब ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ इंडिया में रिलीज हो रही है. इसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है.

2 अक्टूबर 2024 को इंडिया में रिलीज होगी फिल्म

 

फवाद खान की फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ लंबे समय से इंडिया में रिलीज होने को लेकर चर्चा में बनी हुई है. अब आखिरकार इसकी इंडिया में रिलीज होने वाली डेट से पर्दा उठा दिया गया है. मौला जट्ट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है.

हाल ही में इसकी रिलीज डेट शेयर करते हुए मेकर्स ने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा है कि, ‘दो साल बाद, द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट अभी भी अनस्टॉपेबल है. 2 अक्टूबर 2024 से भारत में बड़े पर्दे पर महाकाव्य गाथा का गवाह बनें. सिनेमा लिस्टिंग जल्द ही शेयर की जाएगी.’ बता दें कि भारत में ये फिल्म जी स्टूडियो के तहत रिलीज हो रही है.

नेटिजन्स ने ऐसे किया रिएक्ट


इंडिया में इस दिन रिलीज होगी पाकिस्तान की सबसे बड़ी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट', फवाद-माहिरा की मूवी पर क्या बोले नेटिजन्स?

‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ की इंडिया में रिलीज को लेकर नेटिजन्स भी काफी एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि, ‘इंडिया में बहुत चलेगी. मैं खुद देखूंगा.’ एक ने लिखा कि, ‘हमने बहुत लंबा इंतजार किया है. फाइनली.’ एक अन्य यूजर ने लिखा है कि, ‘इंतजार नहीं कर सकता.’

पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’

बता दें कि ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है. फवाद और माहिरा की ये फिल्म पाकिस्तान में अक्टूबर 2022 में रिलीज हुई थी. अब दो साल बाद ये इंडिया में रिलीज हो रही है. इसने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये (पाकिस्तानी मुद्रा) का कलेक्शन किया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *