सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

PBKS New Head Coach: रिकी पोंटिंग बने पंजाब किंग्स के नए हेड कोच, 17 साल के खिताबी सूखे का करेंगे अंत?

2 मिनट पढ़ें
PBKS New Head Coach

PBKS New Head Coach: रिकी पोंटिंग बने पंजाब किंग्स के नए हेड कोच, 17 साल के खिताबी सूखे का करेंगे अंत?

Ricky Ponting Head Coach of Punjab Kings: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग को नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है. पोंटिंग अब ट्रेवर बेलिस की जगह लेंगे, जो पिछले कई सालों से पंजाब के कोच बने हुए थे. पोंटिंग की बात करें तो उन्होंने करीब 2 महीने पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच पद से इस्तीफा दिया था. अब उन्होंने पंजाब किंग्स फ्रैंचाइजी के साथ 4 साल की डील साइन की है, जो 2028 में जाकर समाप्त होगी.

कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब किंग्स के कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ का पूरा कंट्रोल रिकी पोंटिंग के हाथों में दिया जा सकता है. मगर अभी इस विषय पर कुछ स्पष्ट नहीं है कि पुराने कोचिंग स्टाफ पर क्या फैसला लिया जाएगा. पंजाब के पुराने कोचिंग स्टाफ में ट्रेवर बेलिस (हेड कोच), संजय बांगर (हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट), चार्ल लैंगवेल्ट (तेज गेंदबाजी कोच) और सुनील जोशी (स्पिन गेंदबाजी कोच) शामिल थे. यह भी गौर करने वाला विषय है कि पंजाब ने पिछले 7 सीजन में 6 कोच बदल दिए हैं.

17 साल से चल रहा खिताबी सूखा

पंजाब किंग्स के पिछले सीजन की बात करें तो यह टीम लीग स्टेज में 14 मैच खेल कर केवल पांच मौकों पर जीत दर्ज कर पाई थी. प्वाइंट्स टेबल में पंजाब नीचे से दूसरे स्थान पर रही. पंजाब का प्लेऑफ के करीब आकर खिताबी रेस से बाहर होने का पुराना इतिहास रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग के 17 सीजन बीत चुके हैं, लेकिन इस टीम का खिताबी सूखा समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब रिकी पोंटिंग पर जिम्मेदारी होगी कि वो पंजाब  को पहली बार IPL चैंपिय बनाएं.

पोंटिंग ने साल 2014 में पहली बार कोचिंग का रोल अदा किया था, जब वो मुंबई इंडियंस के कोच बने थे. उन्होंने उसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स/दिल्ली कैपिटल्स में 7 साल तक काम किया और अब पंजाब किंग्स के रूप में उन्होंने नई टीम जॉइन की है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *