सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

कनाडा की संसद में बांग्लादेशी हिंदुओं का उठा मुद्दा, भारतीय मूल के सांसद ने कहा- निशाना नहीं बनने देंगे याद रखो

3 मिनट पढ़ें
कनाडा की संसद

कनाडा की संसद में बांग्लादेशी हिंदुओं का उठा मुद्दा, भारतीय मूल के सांसद ने कहा- निशाना नहीं बनने देंगे याद रखो

Canada News: भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्रा आर्य ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर आवाज बुलंद की है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसक घटनाओं को लेकर वे काफी चिंतित हैं. कनाडाई सांसद ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं, बौद्धों, ईसाइयों सहित अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाकर हिंसा की जा रही है. उन्होंने कहा कि जब भी बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा होती है, इसका खामियाजा खासकर हिंदू अल्पसंख्यकों को भुगतना पड़ता है. साल 1971 में बांग्लादेश की आजादी के बाद से इस देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की संख्या तेजी से कम हुई है.

सांसद चंद्रा आर्य ने बताया कि बांग्लादेश में रह रहे कनाडाई हिंदू परिवार के लोग अपने परिवार और संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं. ये लोग अगले सप्ताह 23 अगस्त को संसद के सामने एक रैली निकालने जा रहे हैं, जिसमें बांग्लादेश में हिंदुओं की मौजूदा स्थिति को उजागर किया जाएगा. इस रैली में बांग्लादेश में रह रहे कनाडाई बौद्ध और ईसाई परिवारों के सदस्य भी शामिल होंगे.

सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदुओं को बनाया गया शिकार
बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद हिंदुओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर हिंसा जारी है. इस दौरान बांग्लादेश के 27 जिलों में हिंदू परिवारों के ऊपर हमले हुए. हिंदुओं के घरों में लूट की गई और आगजनी की गई. इसके अलावा हिंदू मंदिरों को भी निशाना बनाया गया और उसमें भी लूटपाट की गई. हिंदू मंदिरों में अक्सर तोड़फोड़ की खबरे आती हैं. बांग्लादेश के कट्टरपंथियों ने शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद उनकी पार्टी से जुड़े लोगों को भी निशाना बनाया है. इस दौरान आवामी लीग से जुड़े नेताओं के घरों में आग लगा दी गई. बांग्लादेश के इस्लामी जमात ने भी यह स्वीकार किया था कि शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है.

कर्नाटक के रहने वाले हैं कनाडाई सांसद
दरअसल, चंद्रा आर्य भारतीय मूल के कनाडाई सांसद हैं. चंद्रा आर्य मूलरूप से भारत के कर्नाटक प्रांत से ताल्लुक रखते हैं. दो साल पहले उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जब उन्होंने कनाडा की संसद में अपनी मातृ भाषा कन्नड़ में बातचीत की थी. चंद्रा आर्य कनाडा के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स के सदस्य हैं और ओंटारियों से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं. चंद्रा आर्य मूलरुप से कर्नाटक के तुमकुट जिले से ताल्लुक रखते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *