सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Neeraj Chopra: डायमंड लीग में चैंपियन बनने से चूके नीरज चोपड़ा, महज 1 सेंटीमीटर दूर रह गई ऐतिहासिक जीत

2 मिनट पढ़ें
Neeraj Chopra

Neeraj Chopra: डायमंड लीग में चैंपियन बनने से चूके नीरज चोपड़ा, महज 1 सेंटीमीटर दूर रह गई ऐतिहासिक जीत

Neeraj Chopra Diamond League 2024 Final: ब्रुसेल्स में हुए डायमंड लीग 2024 के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है. जेवलिन थ्रो में नीरज को लगातार दूसरे साल उपविजेता के टैग से संतोष करना पड़ा है. उनका बेस्ट थ्रो 87.86 मीटर का रहा, लेकिन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स उनसे केवल 0.01 मीटर आगे रहे. पीटर्स का बेस्ट थ्रो 87.87 मीटर रहा, जिसने उन्हें डायमंड लीग 2024 में जेवलिन थ्रो का चैंपियन बना दिया है.

नीरज का पहला थ्रो 86.82 मीटर रहा, लेकिन उनके सबसे कठिन प्रतिद्वंदी एंडरसन पीटर्स ने पहला ही थ्रो 87.87 मीटर दूर फेंका. इसी थ्रो ने पीटर्स को अंत में चैंपियन का तमगा दिलाया. हालांकि नीरज चोपड़ा का दूसरा थ्रो 84 मीटर से भी कम रहा, लेकिन तीसरे थ्रो पर उन्होंने 87.86 मीटर की दूरी तय की और वो केवल 1 सेंटीमीटर के अंतर से चैंपियन बनने से चूक गए. भारतीय स्टार का आखिरी थ्रो 86 मीटर से अधिक रहा, लेकिन वो चैंपियन नहीं बन पाए.

बता दें कि डायमंड लीग का चैंपियन बनने वाले एथलीट को 30 हजार यूएस डॉलर मिलते हैं. यानी ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स को करीब 25 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी. वहीं नीरज चोपड़ा को दूसरे स्थान पर रहने के लिए 12 हजार डॉलर यानी करीब 10 लाख रुपये इनाम के तौर पर मिलने वाले हैं.

2022 में नीरज चोपड़ा बने थे चैंपियन

नीरज चोपड़ा चाहे 2024 में डायमंड लीग चैंपियन ना बन पाए हों, लेकिन उन्होंने दो साल पहले यह खिताब जीतने में सफलता पाई थी. उस साल नीरज ने फाइनल में 88.44 मीटर दूर भाला फेंक कर डायमंड लीग चैंपियन होने की ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की थी. 2023 की बात करें तो चेक रिपब्लिक के याकूब वालेश 84.24 मीटर की दूरी तय कर चैंपियन बने थे, लेकिन नीरज 83.80 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *