Deepika Padukone Updates her Insta Bio: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई हैं. 8 सितंबर को दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया जिसकी जानकारी रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर दी थी. हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने से पहले दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक बड़ा बदलाव किया है.
दीपिका ने अपना इंस्टाग्राम बायो बदल दिया है और अपने मदरहुड को लेकर नया अपडेट दिया है. बेबी के होने के बाद उनकी लाइफ में बड़ा बदलाव आया है और उसी को ध्यान में रखते हुए दीपिका ने इंस्टा बायो अपडेट किया है. अब दीपिका ने इंस्टा बायो में क्या नया लिखा है ये फैंस जरूर जानना चाहेंगे.
दीपिका पादुकोण ने बदला इंस्टा बायो
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टा बायो में लिखा है, ‘फीड, बर्प, स्लीप, रिपीट.’ जिसका मतलब है ‘खिलाओ. डकार लो. सो जाओ. दोहराओ.’ बच्ची के जन्म के बाद दीपिका पादुकोण की लाइफ ऐसी हो गई है इसलिए उन्होंने इंस्टा बायो को अपडेट कर दिया है.
दीपिका इन दिनों न्यू बॉर्न बेबी का ख्याल रख रही हैं और उनका हाल उनके इंस्टा बायो जैसा है, जो हर मां का डिलीवरी के बाद होता है. एक्ट्रेस बेटी की डिलीवरी के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं और अब खबरें हैं कि वे करियर से ब्रेक लेकर अपनी बच्ची के साथ समय गुजारने वाली हैं.
हॉस्पिटल से कब डिस्चार्ज होंगी दीपिका पादुकोण?
दीपिका 7 सितबंर की दोपहर हॉस्पिटल में एडमिट हुईं. 8 सितंबर को उन्होंने एक हेल्दी बेबी को जन्म दिया और आज यानी 15 सितंबर की सुबह-सुबह वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं. रणवीर सिंह वाइफ और बेटी को घर ले गए हैं. दीपिका-रणवीर ने जून 2024 में प्रेग्नेंसी की न्यूज सोशल मीडिया पर दी थी. उन्होंने 14 नवंबर 2018 को शादी की थी.





आपकी राय