सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

बॉलीवुड की पहली सबसे महंगी फिल्म कौन सी है? बॉक्स ऑफिस मच गई थी धूम, नाम पहचाना?

3 मिनट पढ़ें

First Bollywood Expensive Movie: बड़े स्टार महंगी फिल्मों को साइन करते हैं और स्टार फेस को देखते हुए प्रोड्यूसर्स भी खूब पैसा लगा देते हैं. महंगी फिल्में जब बजट से दोगुना-तीन गुना कमाई करती हैं तो बढ़िया है लेकिन अगर फिल्म उतनी कमाई नहीं कर पाती है तो प्रोड्यूसर्स को बड़ा लॉस होता है.

अगर महंगी फिल्मों की बात करें तो बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में लिस्टेड हैं, लेकिन यहां बात बॉलीवुड की पहली सबसे महंगी फिल्म की कर रहे हैं जो उस दौर के हिसाब से बहुत ज्यादा महंगी थी.

जी हां, हम बात फिल्म मुगल-ए-आजम की कर रहे हैं जिसका बजट बहुत ज्यादा था. बताया जाता है कि इस फिल्म के सेट को लगाने में सबसे ज्यादा पैसा खर्च हुआ था. ‘मुगल-ए-आजम’ हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताई जाती है. चलिए आपको इस फिल्म का बजट, कलेक्शन और इससे जुड़ी कुछ खास बात बताते हैं.

बॉलीवुड की पहली सबसे महंगी फिल्म कौन सी है? बॉक्स ऑफिस मच गई थी धूम, नाम पहचाना?

बॉलीवुड की पहली सबसे मंहगी फिल्म थी ‘मुगल-ए-आजम’

आईएमडीबी के मुताबिक, फिल्म मुगल-ए-आजम हिंदी सिनेमा की पहली सबसे महंगी फिल्म मानी जाती है. 1960 में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 1.5 करोड़ रुपये था. इस अमाउंट को के आसिफ ने अकेले लगाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, के आसिफ ने उस समय कुछ प्रोड्यूसर्स से पैसा लगाने के लिए बात की थी लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ.

के आसिफ को विश्वास था कि ‘मुगल-ए-आजम’ को दर्शकों का प्यार मिलेगा और फिल्म अच्छी कमाई करेगी इसलिए उन्होंने अपना सबकुछ दांव पर लगाकर फिल्म बनाई. के आसिफ ने ना सिर्फ फिल्म का प्रोडक्शन संभाला बल्कि उन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी और इसे डायरेक्ट भी किया.

बॉलीवुड की पहली सबसे महंगी फिल्म कौन सी है? बॉक्स ऑफिस मच गई थी धूम, नाम पहचाना?

इसी रिपोर्ट में बताया गया कि फिल्म के सेट को लगाने में 15 से 25 लाख रुपये लगा था. वहीं कलाकारों की फीस और बाकी खर्चों को मिलाकर फिल्म को बनाने में लगभग 1.5 करोड़ रुपये का खर्चा आया था. 60’s में ये बहुत बड़ा अमाउंट होता था.

‘मुगल-ए-आजम’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आईएमडीबी के मुताबिक, फिल्म मुगल-ए-आजम का बजट 1.5 करोड़ रुपये था और फिल्म ने कई गुना ज्यादा की कमाई की थी. वहीं Sacnilk के मुताबिक, इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10.80 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड था. फिल्म का वर्डिक्ट ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर था.

ओटीटी पर ‘मुगल-ए-आजम’

5 अगस्त 1960 को रिलीज हुई फिल्म मुगल-ए-आजम ब्लैक एंड व्हाइट थी जिसे बाद में रंगीन पर्दे पर भी रिलीज किया गया. अब तक इस फिल्म को कई बार री-रिलीज किया जा चुका है और हर बार दर्शकों का प्यार इस फिल्म को मिल जाता है.

अगर आप ये फिल्म ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो जी5 पर फ्री में देख सकते हैं. बता दें, के आसिफ के निर्देशन और निर्माण में बनी इस फिल्म में दिलीप कुमार, मधुबाला, पृथ्वीराज कपूर, निगार सुल्ताना, दुर्गा खोटे और अजीत जैसे कलाकार मुख्य रोल में नजर आए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *