सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 25 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

दिल्ली सरकार की शक्तियों में कटौती लोकतंत्र पर हमला : सुभाष चन्द्र लाला

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

दिल्ली सरकार की शक्तियों में कटौती लोकतंत्र पर हमला : सुभाष चन्द्र लाला

* जनता द्वारा चुनी सरकार को बनाया जा रहा है पंगू

Advertisement

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली,केंद्र सरकार ने दिल्ली के उपराज्यपाल की शक्तियां बढ़ा दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किसी भी प्राधिकरण बोर्ड, आयोग यावैधानिक निकाय का गठन करने का अधिकार उपराज्यपाल को दे दिया है। गृह मंत्रालय ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अधिसूचना में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा, दिल्ली के एलजी अब प्राधिकरण, बोर्ड, आयोग या वैधानिक निकायों में सदस्यों की नियुक्ति भी कर सकते हैं। केंद्र सरकार के इसी फैसले पर बात करते हुए विश्वास नगर वार्ड से आम आदमी पार्टी के वार्ड अध्यक्ष सुभाष चंद्र लाला ने कहा कि मैं इस फैसले का पूरी तरीके से विरोध करता हूं और यह फैसला हमारे देश के संविधान, हमारे देश के लोकतंत्र के खिलाफ है। सुभाष चंद्र लाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता ने चुना है, आम आदमी पार्टी को चुनाव में बहुमत देकर दिल्ली की जनता ने दिल्ली की सत्ता पर बिठाया है और जब दिल्ली में चुनाव हुए तो आम आदमी पार्टी, आम आदमी पार्टी के नेता जनता के बीच गए थे और उन्होंने लोगों से वोट की अपील करते हुए जनता से यह वादा किया कि अगर आप हमें जिताएंगे, अगर आप आम आदमी पार्टी को जिताएंगे तो आम आदमी पार्टी दिल्ली में विकास के कार्य करेगी, दिल्ली की जनता के लिए तरक्की के कार्य करेगी।

सुभाष चंद्र लाला ने कहा कि वोट जनता ने आम आदमी पार्टी को, अरविंद केजरीवाल को दिया है और उन पर अपना भरोसा जताया है कि हां आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अच्छा कार्य कर सकते हैं और करेंगे हमें विश्वास है। सुभाष चंद्र लाला ने कहा कि उपराज्यपाल जनता के बीच नहीं गए थे यह कहने की मुझे वोट दीजिए या मुझे अधिकार दीजिए मैं आपकी तरक्की करूंगा, यह ताकत यह विश्वास दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी पर जताया हैं, उपराज्यपाल पर नहीं। सुभाष चंद्र लाला ने कहा कि आज दिल्ली की जनता उपराज्यपाल को जाने या ना जाने लेकिन दिल्ली की जनता यह जरूर जानती है कि आम आदमी पार्टी कौन है, अरविंद केजरीवाल कौन है, मनीष सिसोदिया कौन है क्यों? क्योंकि इन नेताओं ने, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लिए बेहतर कार्य किए हैं, विकास के कार्य किए हैं। सुभाष चंद्र लाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने भले ही अपने हित को देखते हुए आम आदमी पार्टी से उसके अधिकार छीनकर वह अधिकार उपराज्यपाल को दे दिए है लेकिन उपराज्यपाल जनता के प्रतिनिधि नहीं है, जनता ने उपराज्यपाल को नहीं चुना है, जनता का प्रतिनिधित्व आम आदमी पार्टी कर रही है क्योंकि दिल्ली की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से आम आदमी पार्टी को चुना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *