सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

दिल्ली में आइसक्रीम बेचने वाले शख्स को मारी गोली, चश्मदीदों ने किया हैरान करने वाला खुलासा

3 मिनट पढ़ें

धमकाने के लिए चलाई गोली, आइसक्रीम वाले को लगी, दिल्ली के गोविंदपुरी में हैरान  करने वाली वारदात - delhi firing in govindpuri ice cream seller shot -  Navbharat Times

 

Delhi News Today: राजधानी दिल्ली में बदमाशों ने सरेराह को एक व्यक्ति को गोली मार दी. यह घटना साउथ ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके में की है, जहां दो बदमाशों ने बीती रात सरे-राह एक शख्स पर फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए.

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को इलाज के लिए तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर भेज दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करने के लिए छानबीन में जुटी हुई है.

दिल्ली पुलिस के अधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल मुआयना किया और मौके से सबूतों को इकट्ठा किया. पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार करने में जुट गई है.

बाइक पर आए थे दो हमलावर
मिली जानकारी के मुताबिक, यह वारदात कल रात 9:30 से 10 बजे के बीच गोविंदपुरी थाना इलाके के रविदास मार्ग पर हुई है. जिस शख्स को गोली मारी गई है, उसकी हालत गंभीर है. साउथ ईस्ट के डीसीपी राजेश देव ने बताया कि रात 10:26 पर पीसीआर कॉल मिली थी.

डीसीपी राजेश देव के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जहां फोन करने वाले ने पुलिस बताया कि बाइक पर दो लोग आए थे और आइसक्रीम वाले पर गोली चला दी. गोली आइसक्रीम बेचने वाले के सिर में लगी है. उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

कन्फ्यूजन में गलत व्यक्ति को मारी गोली?
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके. इस हमले में घायल व्यक्ति की पहचान विजय मौर्या के रूप में हुई है. वह यूपी के सुल्तानपुर का रहने वाला है. वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं, जो गांव में ही रहते हैं.

वह 2 साल से यहां पर आइसक्रीम की रेहड़ी पर लगाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता है, अंदेशा है कि बदमाश किसी और को गोली मारने आये थे, लेकिन कन्फ्यूजन में आइसक्रीम बेचने वाले विजय मौर्या को गोली मार दी. मौके से पुलिस को दो गोली के खाली खोल के मिले हैं.

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि फायरिंग करने वाले जगदीश उर्फ जग्गा नाम के शख्स से दुश्मनी की वजह से उस पर गोली चलाई थी, लेकिन गोली जग्गा की बजाय आइसक्रीम बेचने वाले को लग गई.

चश्मदीद ने किया ये खुलासा
लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, गोली कनपटी से आर पार हो गई है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए. मौके पर मौजूद जोगिंदर ने बताया कि इस वारदात के बाद तुरंत 112 नंबर कॉल कर पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी.

चश्मदीद ने बताया कि एक बाइक पर दो लोग सवार होकर आए और आइसक्रीम वाले पर फायरिंग करके फरार हो गए. यह गोली आइसक्रीम बेचने वाले शख्स के कनपटी पर लगी है. उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि आइसक्रीम वाले को बदमाशों ने गोली क्यों मारी?

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *