सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 25 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

सांसद मनोज तिवारी के कैम्प कार्यालय का उद्घाटन चढ़ा गुटबाजी की भेंट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

सांसद मनोज तिवारी के कैम्प कार्यालय का उद्घाटन चढ़ा गुटबाजी की भेंट

विधायक पार्षद और अनेक पदाधिकारी रहे नदारद

– अश्वनी भारद्वाज –

Advertisement

नई दिल्ली ,आज काफी दिन बाद सांसद मनोज तिवारी पर लिखने का मन किया , वैसे तो उनकी रूटीन खबर हम अक्सर लिखते ही रहते हैं लेकिन कुछ खास हो तो अपने पाठकों को उसकी अपडेट देना भी हम अपनी पत्रकारिता का धर्म समझते हैं | आखिर अपने तीसरे कार्यकाल में मनोज भैया को यह याद आ ही गया कि रोहताश नगर भी उनके एजेंडे में है यह जान कर हमें बड़ी ख़ुशी हुई कि उन्होंने हमारी विधानसभा के तहत अपना कैम्प कार्यालय शुरू किया | कम से कम इस कार्यालय के माध्यम से रोहताश नगर निवासियों को यदा कदा सांसद जी के रूबरू होने का मौका तो मिलता ही रहेगा | उनकी सुनवाई भी होगी |

वैसे हमारा मानना है इस विधानसभा के तहत विधायक तो भाजपा के हैं ही निगम पार्षद भी तीन भाजपा के हैं लिहाजा ना केवल भाजपा वर्करों की अपितु आम जनमानस की सुनवाई ये लोग करते ही हैं | यदि यह कार्यालय आम आदमी पार्टी के प्रभाव वाले क्षेत्र में होता तो पार्टी के साथ-साथ सांसद जी को भी शायद ज्यादा फायदा मिलता लेकिन यह उनकी निजी पसंद हो सकती है इससे हमें ज्यादा कुछ लेना देना नहीं है | वैसे भी इस कार्यालय के ठीक सामने भाजपा का जिला कार्यालय भी है शायद इसीलिए यह चर्चा भी सुनने को मिली आखिर यह कार्य तो जिला कार्यालय से भी हो सकता था | लेकिन हमें यह जानकर बड़ा अचरज हुआ इस कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर स्थानीय विधायक जितेन्द्र महाजन के साथ-साथ उनके कट्टर समर्थक कार्यकर्ता नदारद दिखे | इतना ही नहीं दोनों निगम पार्षद रितेश सूजी और चन्द्रप्रकाश शर्मा भी कहीं व्यस्त रहे | उनके दर्शन भी किसी को नहीं हुए |

पूर्व निगम पार्षद तथा पूर्व चेयरमेन दबंग नेता प्रवेश शर्मा को भी कहीं अचानक जाना पड़ गया | समझ गए ना आप रोहताश नगर में भाजपा में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा | अलबत्ता मनोज तिवारी लाबी के कुछ लोग वहां जरुर मौजूद रहे | इन सब बातों से यह बात पुख्ता लगी मनोज तिवारी और जितेन्द्र महाजन में कुछ तो गडबड है | चर्चा तो यहाँ तक भी है सांसद महोदय जितेन्द्र महाजन को इस बार टिकिट की रह में भी रोड़ा अटकाने का प्रयास कर सकते हैं | और आज सांसद मनोज के कार्यक्रम में एक झलकभी दिखी आखिर उन्होंने चौधरी रत्न सिंह के रूप में विकल्प तलाशने का प्रयास तो किया ही है | रत्न सिंह को वरिष्ठ नेता अरविन्द्र सिंह लवली तथा सांसद रामबीर सिंह विधूड़ी का नजदीकी माना जाता है | और आप को बता दें मनोज भैया नें यह कार्यालय भी चौधरी रत्न सिंह के दफ्तर में ही खोला है | खैर यह तो समय ही बतायेगा आगे आगे होता है क्या लेकिन गठ्बन्धन की सम्भावनाओं के बीच भाजपा के लिए ये शुभ संकेत नहीं माने जा सकते | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *