

डेंगू के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है : हाजी जरीफ
* जलभराव की समस्या का कराया समाधान
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : डेंगू के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए कबीर नगर वार्ड में लोगो को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है | यह कहना है कबीर नगर से कांग्रेस के निगम पार्षद हाजी जरीफ का | हाजी जरीफ कहते हैं बरसात के मौसम में डेंगू से बचाव के लिए वार्ड में मच्छर निरोधक दवा का छिड़काव लगातार जारी है | हाजी जरीफ कहते हैं लगातार हो रही बारिश से न केवल जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, बल्कि इससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है। डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, और बारिश के बाद घरों और गलियों में जमा हुए पानी में इसका प्रजनन तेजी से हो सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए, वार्ड में मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए मच्छर निरोधक दवा का छिड़काव कराया लगातार कराया जा रहा है |
मच्छर निरोधक दवा का छिड़काव उन जगहों पर विशेष तौर पर किया गया जहाँ पानी जमा हो सकता है, जैसे नालियों, गड्ढों, और कचरे के ढेर। जिससे मच्छरों के लार्वा के विकास को रोका जा सके और डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम की जा सके। निगम पार्षद हाजी जरीफ बताते हैं दवा के छिड़काव के साथ ही, लोगों को डेंगू से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। लोगो को बताया गया कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर, बर्तन, और गमलों में पानी नियमित रूप से बदलें, और मच्छरदानी का उपयोग करें। हाजी जरीफ नें बताया नियमित अंतराल पर मच्छर निरोधक दवा का छिड़काव जारी रहेगा। साथ ही, प्रशासन की ओर से पानी के जमाव को रोकने और सफाई के कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
हाजी जरीफ कहते हैं लोगो की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। बारिश के इस मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखें और डेंगू और मलेरिया से बचाव के उपायों का पालन करें। स्थानीय लोगो के सहयोग से ही हम इस महामारी को रोक सकते हैं। हाजी जरीफ बताते हैं विजय पार्क, मदर डेयरी रोड पर जलभराव की समस्या का समाधान भी कराया गया |
हाजी जरीफ नें बताया मदर डेयरी रोड, विजय पार्क में बारिश के बाद पुलिया के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी, जिससे लोगों को आवागमन में
परेशानी हो रही थी।समस्या का समाधान करने के लिए सुपरसोकिं मशीन मंगाई और पुलिया की सफाई कराई। सुपरसोकिं मशीन की मदद से पुलिया को पूरी तरह से खोला गया, जिससे पानी की निकासी सुनिश्चित हो सकी। इस कदम से स्थानीय निवासियों को काफी राहत मिली।




