सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

राहत फतेह अली खान के दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी की खबरों से लेकर झूठा बताने तक, सिलसिलेवार ढंग से जानें पूरा मामला

2 मिनट पढ़ें

Rahat Fateh Ali Khan Denies Being Received Enforcement Directorate Notice -  Entertainment News: Amar Ujala - पाक गायक राहत फतेह अली खान ने Ed के नोटिस  से किया इंकार, लगा विदेशी मुद्रा

 

Rahat Fateh Ali Khan Arrest Row: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए जाने की खबरें सामने आई थीं. लेकिन सिंगर ने इन खबरों को फर्जी करार दे दिया है. आइए पूरे मामले को सिलसिलेवार ढंग से समझते हैं.

पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया गया कि सिंगर राहत फतेह अली खान जो अपनी म्यूजिक परफॉर्मेंस के लिए दुबई गए हुए थे, उन्हें पुलिस ने दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया है. कहा गया कि राहत फतेह अली खान के फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद ने मामला दर्ज कराया था. इसपर एक्शन लेते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

इस मामले में गिरफ्तार किए जाने की थीं खबरें
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि राहत फतेह अली खान की अपने फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद के साथ लंबे समय से अनबन चल रही है. ऐसे में सलमान अहमद ने उनके खिलाफ दुबई और दूसरे शहरों में शिकायत दर्ज कराई हुई है.

राहत फतेह अली खान ने गिरफ्तारी की खबरों को नकारा
जब मीडिया में राहत फतेह अली खान की गिरफ्तारी की खबरें सामने आई तो सिंगर ने खुद इस मामले का सच बताया. राहत फतेह अली खान ने अपने सोशल मीडिया पर दुबई से एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘राहत फतेह अली खान की गिरफ्तारी को लेकर चल रही खबरें फर्जी और निराधार हैं.’

 

‘घटिया अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें’
वीडियो में राहत फतेह अली खान कहते हैं-  ‘मैं यहां दुबई में अपने गाने रिकॉर्ड करने के लिए आया हुआ हूं और यहां बहुत अच्छे से मेरे गाने रिकॉर्ड हो रहे हैं. सबकुछ ठीक है और मैं यही आपसे गुजारिश करूंगा कि घटिया अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें. ऐसा कुछ नहीं है जैसा मेरे दुश्मन सोच रहे हैं. इंशाल्लाह मैं बहुत जल्द अपने देश वापस आऊंगा. मैं सुपरहिट गानों से एंटरटेन करूंगा. दुनिया भर में मेरे जितने फैन हैं, घटिया खबरों पर कान ना धरें और अपना वक्त बर्बाद ना करें. आप लोग मेरी पावर हैं. मैं आपसे प्यार करता हूं.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *