सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

‘Big Boss पर बैन लगे’, अरमान-कृतिका मलिक की सीन का जिक्र कर शिवसेना MLC की मांग

2 मिनट पढ़ें

Bigg boss ott 3 armaan mailk and kratika malik private moment captured in  blanket | Bigg Boss OTT 3: एक ही कंबल में दूसरी पत्नी कृतिका संग कोजी हुए अरमान  मलिक, कैमरे

 

पॉपुलर शो बिग बॉस को लेकर शिवसेना की एमएलसी ने बड़ी मांग कर दी है. शिवसेना पार्षद ने मांग की कि रियालिटी शो बिग बॉस को बैन किया जाना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि हाल के एपिसोड में अश्लील कंटेंट दिखाया गया है. शिवसेना की नेता मनीषा कायंदे ने ये मांग की है.

पुलिस कमिश्नर से की मांग

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम एकनाथ शिंदे गुट की पार्टी की प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर से मुलाकात और अपनी मांग उनके सामने उठाई.

एक्स पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मनीषा ने कहा, “यह बार-बार सामने लाया गया कि रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 अश्लीलता दिखाता है. सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों को रौंदता है. ऐसे शो हमारे सांस्कृतिक मूल्यों के लिए भी खतरा हैं और पुलिस आयुक्त से इन्हें तुरंत रोकने और निर्माताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की.”

18 जुलाई को प्रसारित एपिसोड का जिक्र

मनीषा कायंदे ने दावा किया कि 18 जुलाई को प्रसारित एपिसोड में अरमान मलिक को बिग बॉस के बेडरूम में कवर के नीचे कृतिका मलिक के साथ अंतरंग स्थिति में दिखाया गया था. शिवसेना नेता ने कहा कि इस कपल ने मानवीय रिश्तों और सामाजिक मानदंडों की सभी सीमाओं को लांघ दिया.

‘अरमान मलिक और कृतिका ने सभी हदें…’

इतना ही नहीं, मनीषा ने मांग की कि शो को बंद करने के साथ-साथ इसके प्रोड्यूसर्स और कंपनी के सीईओ के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिग बॉस अब फैमली शो नहीं रहा गया है. अरमान मलिक और कृतिका मलिक ने सभी हदों को पार कर दिया है. कुछ दर्शकों ने भी इन फुटेज को अंतरंग बताया है.

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3′ को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। शो में लवकेश कटारिया, शिवानी कुमारी, साई केतन राव, सना मकबूल, कृतिका मलिक, अरमान मलिक, सना सुल्तान, चंद्रिका दीक्षित, रणवीर शौरी, दीपक चौरसिया और नेजी कंटेस्टेंट्स के तौर पर दिखाई दिए. ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ रात 9 बजे  स्ट्रीम होता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *