सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

अनंत अंबानी की शाही शादी में कितना खर्च कर रहे हैं मुकेश अंबानी? सुनकर कहेंगे- बाप रे!

3 मिनट पढ़ें

Mukesh Ambani Guest: आ गई अंबानी की गेस्ट लिस्ट, ये बड़े नेता भी  पहुंचेंगे... विदेशी मेहमानों के लिए प्राइवेट जेट तैयार! - Anant Ambani  Radhika Merchant Wedding Amitabh ...

अनंत अंबानी की शाही शादी में कितना खर्च कर रहे हैं मुकेश अंबानी? सुनकर कहेंगे- बाप रे!

अनंत अंबानी और राधिका मर्चें 12 जुलाई को सात फेरे लेंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शाही शादी में कितना पैसा खर्च हो रहा है?

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर शहनाई बजने वाली है. छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को मंगेतर राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधेंगे. इससे पहले कपल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और सभी फंक्शन बहुत शाही अंदाज में मनाए जा रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शाही शादी में मुकेश अंबानी कितनी रकम खर्च कर रहे हैं?

सात फेरे लेने से पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में चल रही हैं. अब तक कपल की संगीत, हल्दी और मेहंदी जैसे फंक्शन्स हो चुके हैं. विदेशी पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने इस दौरान अपनी परफॉर्मेंस से महफिल लूट ली. अब सभी को अनंत-राधिका के शादी के बंधन में बंधने का इंतजार है. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करेंगे. 13 जुलाई को उनके शुभ आशीर्वाद की फंक्शन है और 14 जुलाई को कपल ग्रैंड रिसेप्शन देगा.

शाही शादी में खर्च होंगे 350 मिलियन डॉलर!

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में 2500 से ज्याद मेहमानों को इनवाइट किया गया है. गेस्ट्स को लाने-ले जाने के लिए अंबानी परिवार ने तीन फाल्कन-2000 जेट किराए पर लिए हैं. क्लब वन एयर के सीईओ राजन मेहरा ने बताया है कि उन्हें उम्मीद है कि इस इवेंट के लिए 100 से ज्यादा प्राइवेट जेट्स का इस्तेमाल किया जाएगा. ऐसे में डेली मेल की रिपोर्ट की मानें तो अनंत अंबानी की इस शाही शादी के लिए मुकेश अंबानी ने 350 मिलियन डॉलर यानी 2500 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं.

प्री-वेडिंग में पहुंचे थे 1200 मेहमान

अनंत अंबानी की शादी से पहले दो ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन होस्ट किए गए थे. पहले फंक्शन गुजरात के जामनगर में हुआ था जिसमें 1200 मेहमानों ने शिरकत की थी. इस दौरान विदेशों की अमीर जैसे मेटा के मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और इवांका ट्रम्प भी शामिल हुई थीं. वहीं पॉप सिंगर रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस भी दी थी. तीन दिन तक चले इस प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी पहुंचे थे.

क्रूज पर हुआ था सेकेंड प्री-वेडिंग

अनंत अंबानी और राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग इटली से फ्रांस के बीच क्रूज पर हुआ था. 800 से ज्यादा गेस्ट्स के साथ सेलिब्रेट किए गए इस फंक्शन में बैकस्ट्रीट बॉयज, कैटी पेरी और एंड्रिया बोसेली ने परफॉर्म किया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *