सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

एक-दूजे के हुए ‘सोनाक्षी-जहीर’, शादी की तस्वीरें देख गदगद हुए फैंस, अब होगा ग्रैंड रिसेप्शन, जानें कब और कहां होगी पार्टी

2 मिनट पढ़ें
एक-दूजे के हुए 'सोनाक्षी-जहीर', शादी की तस्वीरें देख गदगद हुए फैंस, अब होगा ग्रैंड रिसेप्शन, जानें कब और कहां होगी पार्टी

एक-दूजे के हुए 'सोनाक्षी-जहीर', शादी की तस्वीरें देख गदगद हुए फैंस, अब होगा ग्रैंड रिसेप्शन, जानें कब और कहां होगी पार्टी

Sonakshi Zaheer Wedding Inside Photos: काफी दिनों से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें सामने आ रही थीं. 23 जून की शाम तक आखिरकार सोनाक्षी जहीर की शादी की तस्वीरें सामने आ गईं. इस पल का इंतजार मीडिया, फैंस हर किसी को था और आज जब शादी की तस्वीरें आईं तो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं.

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रजिस्टर्ड मैरिज में दोनों की फैमिली मौजूद रही. साथ में दोनों के खास दोस्त भी शामिल रहे और सभी खुश नजर आ रहे हैं. शादी की तस्वीरें सोनाक्षी और जहीर दोनों ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

सोनाक्षी जहीर की शादी की तस्वीरें हुईं वायरल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रजिस्टर्ड 23 जून की शाम हुई. मुंबई के बांद्रा में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों के परिजनों और कुछ खास दोस्तों के बीच सोनाक्षी-जहीर ने सिविल मैरिज यानी 1954 के स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी दर्ज कराई है.

एक-दूजे के हुए 'सोनाक्षी-जहीर', शादी की तस्वीरें देख गदगद हुए फैंस, अब होगा ग्रैंड रिसेप्शन, जानें कब और कहां होगी पार्टी

शादी रजिस्टर्ड होने के कुछ देर बाद ही सोनाक्षी और जहीर ने तस्वीरें भी शेयर कीं. सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल को टैग करते हुए शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

एक-दूजे के हुए 'सोनाक्षी-जहीर', शादी की तस्वीरें देख गदगद हुए फैंस, अब होगा ग्रैंड रिसेप्शन, जानें कब और कहां होगी पार्टी

सोनाक्षी सिन्हा ने तस्वीरों में लिखा, ‘आज के ही दिन साल पहले 23-06-2017 एक-दूसरे की आंखों में हमने प्यार देखा और हमने एक-दूसरे का हाथ पकड़ने का फैसला लिया. आज हमारे प्यार ने सभी चुनौतियों पर जीत हासिल की है. हमें आज का दिन दिखाया है, जहां हमारी फैमिली और भगवान का आशीर्वाद मिला….अब हम पति और पत्नी हैं. यहां प्यार है, उम्मीद है और सबकुछ खूबसूरत है, अब से अंत तक हमेशा के लिए.’

 

सोनाक्षी और जहीर की शादी का रिसेप्शन मुंबई के दादर इलाके के बैस्टियन रेस्तरां में शुरू होगी. इसकी पूरी तैयारी हो गई है, और लगभग 1000 गेस्ट इस शादी के रिसेप्शन में शामिल होने हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *