सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Chandu Champion BO Collection Day 3: 20 करोड़ से ज्यादा हुई ‘चंदू चैंपियन’ की कमाई, संडे टेस्ट में पास हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म

3 मिनट पढ़ें
Chandu Champion BO Collection Day 3: 20 करोड़ से ज्यादा हुई 'चंदू चैंपियन' की कमाई, संडे टेस्ट में पास हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म

Chandu Champion BO Collection Day 3: 20 करोड़ से ज्यादा हुई 'चंदू चैंपियन' की कमाई, संडे टेस्ट में पास हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म

Chandu Champion BO Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपने फैंस का मनोरंजन फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ से कर रहे हैं. इसमें मुरलीकांत पेटकर की भूमिका में नजर आ रहे कार्तिक को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है. एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है.

चंदू चैंपियन का तीसरे दिन का कलेक्शन

चंदू चैंपियन ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर ली है. तीसरे दिन (रविवार,16 जून) यह फिल्म संडे टेस्ट में पास होती हुई नजर आ रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने शाम 7:50 बजे तक 7.37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. रफ्तार इसी तरह बनी रही तो रविवार को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करीब 10 करोड़ रुपये तक बटोर सकती है.

संडे को हो सकता है 10 करोड़ तक कलेक्शन!

 

 

कार्तिक आर्यन और कबीर खान की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को सिनेमाघरों में आज तीसरा दिन है. तीसरे दिन की कुल कमाई के आंकड़े आने अभी बाकी है. हालांकि अब तक के तीसरे दिन के कलेक्शन के चलते उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म का ओवरऑल संडे को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन रहेगा. सभी की निगाहें इसके फाइनल आंकड़ों पर टिकी हुई हैं.

19 करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ टोटल कलेक्शन

कार्तिक आर्यन की इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी. हालांकि शनिवार और अब रविवार को फिल्म की कमाई में रफ्तार देखने को मिली है. चंदू चैंपियन ने पहले दिन 5.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7.70 करोड़ रुपये रहा था. वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन के बाद अब तक तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 20.47 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है.

क्या है चंदू चैंपियन की कहानी 

 

यह कहानी भारत का पहला पैरालम्पिक गोल्ड मेडल जीतने वाले मुरलीकांत पेटकर की है. 1965 के युद्ध में मुरलीकांत को पूरे शरीर में 9 गोलियां लगी थी. वे कोमा में भी रहे. उनके इस दर्द और संघर्ष भरे सफर को कार्तिक आर्यन ने पर्दे पर उतारा है.

कबीर खान हैं डायरेक्टर 

इस स्पोर्ट ड्रामा फिल्म का निर्देशन किया है कबीर खान ने. वहीं इसके प्रोड्यूसर हैं साजिद नाडियाडवाला. इस फिल्म में कार्तिक के अलावा राजपाल यादव, विजय राज और यशपाल शर्मा ने भी काम किया है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *