सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Shark Tank India 4 पर आया बड़ा अपडेट, अगले सीजन को लेकर अनुपम मित्तल ने दिया हिंट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Shark Tank India 4 पर आया बड़ा अपडेट, अगले सीजन को लेकर अनुपम मित्तल ने दिया हिंट

मशहूर बिजनेस शो शार्क टैंक इंडिया का पिछला सीजन कुछ ही महीनों पहले खत्म हुआ था. अब इस शो के शार्क अनुपम मित्तल ने सीजन 4 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

सोनी टीवी का बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया काफी मशहूर है. इसे घर-घर में खूब पसंद किया जाता है. यहां एंटरप्राइजेज और बिजनेस आइडिया को सफल बनाने में मदद मिलती है. इस शो का तीसरा सीजन खत्म हो चुका है और अब खबर आ रही है कि शार्क टैंक इंडिया का चौथा सीजन भी आने वाला है. जी हां शार्क टैंक इंडिया के फैंस के लिए यह एक अच्छी खबर है. यह रियलिटी शो अपने चौथे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है.

अनुपम मित्तल ने सीजन 4 पर दिया हिंट

शार्क टैंक इंडिया के शार्क अनुपम मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम पर शो के अगले सीजन से संबंधित एक बड़ा हिंट दिया है. अनुपम मित्तल ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें शार्क टैंक इंडिया के उनके मजेदार मोमेंट्स शामिल थे. इस क्लिप में नमिता थापर, विनीता सिंह और अमन गुप्ता सहित उनके साथी शार्क भी थे. अपने पोस्ट के कैप्शन में अनुपम मित्तल ने बताया कि शार्क टैंक इंडिया सीजन 4 के लिए आवेदन जल्द ही शुरू हो सकते हैं.

अनुपम मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘ये दुनिया मित्तल दी और जल्दी ही आपकी भी…क्योंकि एक छोटी सी चिड़िया ने मुझे बताया कि सीजन 4 के आवेदन बहुत जल्द शुरू होने वाले हैं. इसलिए अपना मौका मत गंवाओ’. अब शार्क टैंक इंडिया की इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं.

Advertisement

पहले सीजन से ही शो में शामिल हैं मित्तल

अनुपम मित्तल इस शो के पहले सीजन से ही शार्क टैंक इंडिया का हिस्सा रहे हैं. सीजन तीन का प्रीमियर जनवरी 2024 में हुआ था. अनुपम मित्तल के अलावा, पिछले सीजन के कई जाने-पहचाने शार्क जिनमें एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर, बोट के को-फाउंडर अमन गुप्ता, लेंसकार्ट के को-फाउंडर और सीईओ पीयूष बंसल और विनीता सिंह शो में वापस लौटे.

पिछले सीजन में पैनल में शामिल हुए नए शार्क

इन लोगों के साथ पैनल में पिछले सीजन में कुछ नए शार्क भी शामिल हुए, जिनमें कार देखो के सीईओ और को-फाउंडर अमित जैन, OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल, इनशॉर्ट्स के को-फाउंडर और सीईओ अजहर इकबाल और एडलवाइस कैपिटल की सीईओ राधिका गुप्ता शामिल हैं. वहीं फिल्म निर्माता रोनी स्क्रूवाला भी कुछ एपिसोड के लिए शो में शार्क के रूप में दिखाई दिए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *