सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

आसिम से पहले ये कंटेस्टेंट भी खा चुके हैं रोहित शेट्टी से डांट, एक को तो शो से निकालने की दे डाली थी धमकी!

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

आसिम से पहले ये कंटेस्टेंट भी खा चुके हैं रोहित शेट्टी से डांट, एक को तो शो से निकालने की दे डाली थी धमकी!

‘खतरों के खिलाड़ी’ के सेट पर रोहित शेट्टी ने कई बार कंटेस्टेंट की हेकड़ी निकाली है. आसिम रियाज से पहले इस लिस्ट में अर्चना गौतम, तेजस्वी प्रकाश तक का नाम शामिल है.

स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का हर एक सीजन काफी धमाकेदार रहता है. इस शो में आने वाले हर एक कंटस्टेंट को दिए गए टास्क को पूरा करना होता है. रोहित शेट्टी का शो हर बार सुर्खियों में रहता है. फैंस भी कई बार देख चुके हैं कि रोहित जहां सभी कंटेस्टेंट के साथ मजाक-मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं, तो वहीं कई पॉपुलर एक्टर्स को डांट-फटकार लगाने में पीछे नहीं रहते हैं.

टीवी के ये पॉपुलर कंटेस्टेंट भी खा चुके हैं रोहित शेट्टी से डांट

अभी हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में भी आसिम रियाज के साथ हुआ रोहित शेट्टी का झगड़ा काफी चर्चा में है. कहा जा रहा है कि शो में टास्क ना करने पर रोहित शेट्टी ने आसिम को डांट लगाई, जिस वजह से उन्हें शो से निकाल दिया. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब सेट पर रोहित ने कंटेस्टेंट की हेकड़ी निकाली हो. इससे पहले भी प्रतीक सहजपाल से लेकर अर्चना गौतम, तेजस्वी प्रकाश तक कई सेलेब्स को होस्ट रोहित शेट्टी की नाराजगी का सामना करना पड़ा है.

Advertisement

तेजस्वी प्रकाश स्वारागिनी, पहरेदार पिया की और कर्ण संगिनी, नागिन 6 जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं. छोटे पर्दे की जानी मानी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को भी ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ कई बार रोहित शेट्टी के गुस्से का सामना करना पड़ा. जब उन्होंने एक कंटेस्टेंट की टास्क में मदद करने की कोशिश की, तो रोहित चिढ़ गए और उन्होंने एक्ट्रेस को खूब फटकार लगाई.

प्रतीक सहजपाल पर भड़के थे रोहित शेट्टी

इसके अलावा ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में प्रतीक सहजपाल और चेतना पांडे ने स्टंट नियमों का फॉलो करने से इनकार कर दिया, जिससे होस्ट रोहित शेट्टी नाराज हो गए. रोहित ने प्रतीक को गुस्से में कहा कि अगर नियम लगातार तोड़े गए तो वह स्टंट रद्द कर देंगे. ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ में लड़कियों वर्सेस लड़कों का टास्क हुआ और लड़के हार गए. ऋत्विक धनजानी और उनके साथियों ने शो पर लड़कियों की साइड लेने का आरोप लगाया, जिससे रोहित शेट्टी काफी नाराज हो गए थे.

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में एक स्टंट के दौरान जब अर्चना ने पानी में कूदने से इनकार कर दिया और क्रू के साथ बहस की तो रोहित ने उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगली बार जब मैं तुम्हें मेरे क्रू के साथ गंदा बिहेवियर करते हुए देखूंगा तो तुम इस शो से बाहर हो जाओगी. मैं अपने क्रू के साथ इस तरह का बिहेवियर बर्दाश्त नहीं करूंगा.’ इसी सीज़न में रोहित को शिव की भाषा पर गुस्सा आया और उन्होंने कहा कि मैं एक स्टंटमैन हूं और मेरे सामने अच्छे-अच्छों की पतलून गीली हो जाती है, तो मेरे सामने अपनी आवाज मत उठाओ.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *