सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

‘अपना सामान ले जाओ वरना दान कर दूंगा….’, दलजीत कौर को Nikhil Patel ने भेजा लीगल नोटिस, कानूनी कार्रवाई की भी दी वॉर्निंग

3 मिनट पढ़ें
राधिका-अनंत की प्री-वेडिंग से लीक हुआ शाहरुख खान का नया लुक, Johnny Depp से हो रहा कंपेयर

राधिका-अनंत की प्री-वेडिंग से लीक हुआ शाहरुख खान का नया लुक, Johnny Depp से हो रहा कंपेयर

Advertisement

‘अपना सामान ले जाओ वरना दान कर दूंगा….’, दलजीत कौर को Nikhil Patel ने भेजा लीगल नोटिस, कानूनी कार्रवाई की भी दी वॉर्निंग

दलजीत कौर इन दिनों अपनी दूसरी शादी में टेंशन को लेकर काफी चर्चा में हैं. वहीं अब एक्ट्रेस के अलग रह रहे पति निखिल पटेल ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है.

‘बिग बॉस 13’ फेम दलजीत कौर पिछले कुछ दिन से सुर्खियों में छाई हुई है. दरअसल दलजीत कौर की उनके दूसरे पति निखिल पटेल से शादी टूटने की खूब चर्चा हैं. एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात का हिंट दिया था कि उनके दूसरे पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है. वहीं केन्या स्थित बिजनेसमैन निखिल पटेल ने दलजीत संग अपने रिश्ते के खत्म होने की बात कंफर्म की थी. अब ताजा अपडेट यह है कि निखिल ने दलजीत को कानूनी नोटिस भेजा है.

निखिल पटेल ने दलजीत को भेजा कानूनी नोटिस

निखिल पटेल के नोटिस के भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 (भारत), और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 (भारत) के तहत, सोशल मीडिया पर दलजीत कौर का उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाना गलत है, निखिल के अनुसार दलजीत की इन पोस्ट की वजह से वे कानूनी पचड़ों में फंस सकते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक निखिल पटेल ने कहा, “दुनिया के एक सामान्य नागरिक के रूप में, यह देखना बहुत परेशान करने वाला है कि भारत और ग्लोबली ऑनलाइन प्रोटेक्शन लॉ में कमी की वजह से अक्सर उन लोगों द्वारा इसका फायदा उठाया जाता है जो सोशल मीडिया पर फेम हासिल करने के लिए कुछ भी पोस्ट कर देते हैं. इस वजह से महिलाओं और मासूम बच्चों की छवि को भी रिस्क में डालते हैं.इसमें शामिल लोगों की इजाजत के बिना तस्वीरें और वीडियो फुटेज शेयर करना, खासतौर पर बच्चों के मामले में, जिन्हें हमेशा कानून की सुरक्षा की जरूरत होती है, ये गैरकानूनी और लापरवाही वाली बात है.

Advertisement

निखिल ने दलजीत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की दी वॉर्निंग

रिपोर्ट के मुताबिक निखिल ने ये भी कहा कि उनकी टीम ने दलजीत कौर को इंफॉर्म कर दिया है कि वे जून तक अपना बचा हुआ सामान यहां से ले जाएं वरना उन्हें केन्या में एक बहुत जरूरी चैरिटी को दे दिया जाएगा क्योंकि इसे स्टोर करने का कोई मतलब नहीं है. निखिल के अनुसार, उनकी कानूनी टीम ने ये भी क्लियर कर दिया है कि वे आगे से किसी भी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे और अगर दलजीत ने अपनी गैरकानूनी हरकतें जारी रखीं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

फरवरी 2024 से दलजीत और निखिल के रिश्ता टूटने के फैले थे रूमर्स

बता दें कि फरवरी 2024 में दलजीत और उनके दूसरे पति निखिल पटेल की तलाक की अटकलें तब शुरू हुई थीं जब दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था और अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट डिलीट कर दिए. दलजीत ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोल पोस्ट किया, जिसमें पूछा गया, “एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में आपका क्या विचार है? किसे दोषी ठहराया जाए?” ‘लड़की’, ‘पति’ और ‘पत्नी’ जैसे ऑप्शन भी दिए गए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *