सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

T20 WC 2024: युवराज सिंह ने ‘रोहित सेना’ को दिया जीत का मंत्र, फाइनल के लिए भी चुनी दो टीमें

2 मिनट पढ़ें
T20 WC 2024: युवराज सिंह ने 'रोहित सेना' को दिया जीत का मंत्र, फाइनल के लिए भी चुनी दो टीमें

T20 WC 2024: युवराज सिंह ने 'रोहित सेना' को दिया जीत का मंत्र, फाइनल के लिए भी चुनी दो टीमें

Yuvraj Singh On T20 World Cup 2024: भारतीय टीम तकरीबन 11 सालों से आईसीसी ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही है. टीम इंडिया ने आखिरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 अपने नाम किया था, लेकिन इसके बाद से कामयाबी हाथ नहीं लगी है. पिछले दिनों वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, अब अमेरिका और वेस्टइंडीज की सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है. क्या रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट्स के 10 सालों के सूखे को खत्म पाएगी?

‘अगर वह टी20 विश्व कप में विरोधी टीम पर ध्यान देने के बजाय…’

भारतीय टीम को आईसीसी टूर्नामेंट्स जीतने के लिए क्या करना होगा? इस सवाल का जवाब दिया है पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने. साथ ही उन्होंने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया की अप्रोच क्या होनी चाहिए? युवराज सिंह ने कहा कि भारतीय टीम में स्किल्स और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है और अगर वह टी20 विश्व कप में विरोधी टीम पर ध्यान देने के बजाय अपनी क्षमता के साथ खेले तो वह आईसीसी ट्रॉफी जीतने का लंबा इंतजार खत्म कर सकती है. लिहाजा, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को इस पर काम करना होगा.

‘बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए हमारे पास आत्मविश्वास है, अगर भारत…’

युवराज सिंह ने आगे कहा कि बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए हमारे पास आत्मविश्वास है, अगर भारत खुद पर विश्वास रखे और अपनी पूरी क्षमता से खेले तो वह टाइटल अपने नाम कर सकता है. उन्होंने कहा कि आईसीसी वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए आईपीएल सबसे बेहतरीन मंच है और मुझे पूरी आशा है कि यह शानदार टूर्नामेंट होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम जीतने में कामयाब रहती है तो यह वाकई शानदार पल होगा. पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि भारत के अलावा वेस्टइंडीज या पाकिस्तान फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *