सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

सगाई की खबरों के बीच एक साथ स्पॉट हुए Shivangi Joshi और Kushal Tandon, रूमर्ड कपल की तस्वीरें वायरल

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

सगाई की खबरों के बीच एक साथ स्पॉट हुए Shivangi Joshi और Kushal Tandon, रूमर्ड कपल की तस्वीरें वायरल

हाल ही में डेटिंग रुमर्स के बीच एक बार फिर शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन साथ में स्पॉट हुए हैं. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर में पॉपुलर हुई हैं. इसके बाद एक्ट्रेस सीरियल ‘बरसातें: मौसम प्यार का’ में दिखाई दी थीं. इस शो में शिवांगी ने कुशाल टंडन के साथ काम किया. फैंस ने शो में इस जोड़ी को काफी पसंद किया है. वहीं शिवांगी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं.

सगाई की खबरों के बीच फिर साथ दिखा रूमर्ड कपल

कुछ दिनों से शिवांगी जोशी और एक्टर कुशाल टंडन सगाई की अफवाहों को लेकर भी चर्चा में बने हुए थे. इन दोनों को लेकर खबर आई थी कि जल्दी ही शिवांगी और कुशाल सगाई करने वाले हैं. हालांकि इन अफवाहों को दोनों ने ही खारिज कर दिया था. वही डेटिंग रुमर्स के बीच एक बार फिर शिवांगी और कुशाल साथ में स्पॉट हुए हैं. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

Advertisement

शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन थाईलैंड में एक साथ नजर आए हैं. बता दें कि कुशाल टंडन में थाईलैंड में मार्शलआट्र्स की ट्रेनिंग ले रहे हैं. इसी बीच अब उनके साथ थाईलैंड में शिवांगी जोशी भी नजर आई हैं. वायरल फोटो में दोनों को बॉक्सिंग मैच को एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान शिवांगी और कुशाल दोनों ही साथ में मुस्कुरा रहे हैं. रूमर्ड कपल के इस फोटो को एक फैनपेज ने शेयर किया है.

शिवांगी और कुशाल जल्द करेंगे सगाई?

हालांकि अभी तक इस फोटो पर शिवांगी और कुशाल में से किसी का भी रिएक्शन सामने नहीं आया है. बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक, शिवांगी और कुशाल टंडन को ‘बरसात’ के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ही एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं. उन्होंने जल्द ही रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में भी सोचा है. सूत्र के मुताबिक शिवांगी और कुशाल जल्द ही सगाई करने का प्लान बना रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *