सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

इंदौर में कांग्रेस पिला रही ‘नोटा चाय’, कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब में शेयर किया मोहन भागवत का ये वीडियो

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

इंदौर में कांग्रेस पिला रही ‘नोटा चाय’, कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब में शेयर किया मोहन भागवत का ये वीडियो

इंदौर में कांग्रेस NOTA को बढ़ावा दे रही है जबकि बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा इसके विरोध में मानव श्रृंखला बना रहा है. कांग्रेस इसे बीजेपी को सबक सिखाने का तरीका बता रही है.

इंदौर में NOTA को लेकर घमासान जारी है एक तरफ जहां कांग्रेस लगातार NOTA का बटन दबाने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है तो वहीं अब बीजेपी का अनुसूचित जाति मोर्चा इसके खिलाफ मानव श्रृंखला बनाने की तैयारी कर रहा है.

दरअसल इंदौर में जब से कांग्रेस के प्रत्याशी ने बीजेपी का दामन थामा है. उसके बाद से कांग्रेस अपने प्रत्याशी के अपहरण का आरोप बीजेपी पर लगा रही है और अब कह रही है कि लोग NOTA का बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाएं. इस सिलसिले में कांग्रेस नेताओं ने चाय पर चर्चा के जरिए लोगों को NOTA का बटन दबाने के लिए प्रेरित किया.

‘नोटा का विकल्प हमारे हित में नहीं है’

Advertisement

वहीं कल ऑटो रिक्शा पर भी पोस्टर चिपकाए गए थे. इस बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक पोस्ट भी चर्चा में आ गया है. जिसमें उन्होंने सर संघचालक मोहन भागवत के एक वीडियो को पोस्ट किया है. ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में उन्होंने कहा गया है, “परम आदरणीय सरसंघचालक मोहन भागवत ने NOTA को बहुत अच्छी तरह से समझाया है. लोकतंत्र में उपलब्ध-प्रत्याशियों में से जो सर्वाधिक योग्य लगे, उसे अपना मत देने में ही समझदारी है. नोटा का विकल्प हमारे हित में नही है.”

वीडी शर्मा ने भी किया कांग्रेस पर हमला

दरअसल इंदौर में NOTA को लेकर पिछले कई दिनों से बवाल चल रहा है. बीते दिनों जहां जीतू पटवारी ने पत्रकार वार्ता के जरिए यह कहा कि इंदौर की जनता अब NOTA का बटन दबाकर बीजेपी को सबक सिखाएं. वहीं इसके पलटवार में कल शाम को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा की और जीतू पटवारी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर तुम्हारा (कांग्रेस) सिक्का (अक्षय बम) खोटा है तो इसमें किसी की क्या गलती. उन्होंने कहा कि आप अपने उम्मीदवार को नहीं बचा पाए और अब आप यह कह रहे हैं कि लोग नोट का बटन दबाएं जो की कानूनी रूप से भी गलत है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *