सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Khatron Ke Khiladi 14 में एंट्री करेंगी ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम शिल्पा शिंदे? इन कंटेस्टेंट को देंगी कड़ी टक्कर

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

Khatron Ke Khiladi 14 में एंट्री करेंगी ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम शिल्पा शिंदे? इन कंटेस्टेंट को देंगी कड़ी टक्कर

डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ के विवाद के बाद शिल्पा शिंदे कथित तौर पर रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ कर रही हैं. उन्होंने चैनल के साथ अपने मुद्दे खत्म कर दिए हैं.

खतरों के खिलाड़ी 14 काफी समय से चर्चा में है और हर कोई नए सीजन के बारे में बात कर रहा है. हर कोई शो की सारी बातें जानना चाहता है. फैंस जल्द शुरू होने वाले शो को देखने के लिए एक्साइटेड हैं. आमतौर पर शो की शूटिंग मई में शुरू होती है. ऐसे में शो की अनाउंसमेंट जल्द ही कभी भी हो सकती है. नए सीजन को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है.

खतरों से खेलेंगी ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम शिल्पा शिंदे? 

शो को लेकर मेकर्स ने इस बार भी कई नए स्टंट कराने का प्लान बनाया है और इसलिए शूटिंग के लिए एक नई जगह रखने का भी फैसला किया है. शूटिंग केपटाउन में होती थी लेकिन अब लोकेशन बदल सकती है. शूटिंग थाईलैंड, जॉर्जिया, बुल्गारिया या रोमानिया में हो सकती है. गशमीर महाजनी ने हाल ही में पुष्टि की कि वह शो के कंफर्म कंटेस्टेंट हैं.

Advertisement

जब वह ‘झलक दिखला जा 10’ कर रहे थे, तब उन्हें इस शो ऑफर किया गया था. उन्होंने अब इसे करने का फैसला किया है और खुलासा किया है कि उन्होंने रोहित शेट्टी के शो के लिए अपनी रूटीन बदल दिया है. वह रोजाना वर्कआउट कर रहे हैं और खुद को शो के लिए तैयार कर रहे हैं. अब ‘झलक दिखला जा 10’ के एक और कंटेस्टेंट से संपर्क किया गया है. पहले खबर थी कि शिल्पा शिंदे ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ कर रही हैं.

करण जौहर पर बरस पड़ी थीं शिल्पा शिंदे

रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा भी शो की कंफर्म कंटेस्टेंट हैं. ये एक बड़ी बात होगी क्योंकि ‘झलक दिखला जा 10’ के दौरान शिल्पा की चैनल के साथ कुछ झड़प हुई थी. उन्होंने ‘झलक दिखला जा 10’ के जज करण जौहर, नोरा फतेही पर गुस्सा करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किए थे. उन्होंने मेकर्स पर निया शर्मा और रूबीना दिलैक को फेवर करने का भी आरोप लगाया था.

लेकिन अब कहा जा रहा है कि शिल्पा और चैनल ने चीजों को सुलझा लिया है. खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए शिल्पा काफी एक्साइटेड हैं. हालांकि अभी तक शिल्पा शिंदे की तरफ से कुछ भी इस बात को लेकर पुष्टि नहीं की गई है. इसके अलावा सुमोना चक्रवर्ती, मनीषा रानी, विवेक दहिया, हेली शाह, निमृत कौर अहलूवालिया, नील भट्ट, शोएब इब्राहिम, खानजादी को खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए ऑफर मिला है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *