सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Hardeep Singh Nijjar Killing Case: कौन हैं निज्जर हत्याकांड में गिरफ्तार हुए तीन भारतीय? लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लेकर किसान आंदोलन तक का निकला कनेक्शन

3 मिनट पढ़ें
Hardeep Singh Nijjar Killing Case: कौन हैं निज्जर हत्याकांड में गिरफ्तार हुए तीन भारतीय? लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लेकर किसान आंदोलन तक का निकला कनेक्शन

Hardeep Singh Nijjar Killing Case: कौन हैं निज्जर हत्याकांड में गिरफ्तार हुए तीन भारतीय? लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लेकर किसान आंदोलन तक का निकला कनेक्शन

Khalistani Hardeep Singh Nijjar: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड के मामले में कनाडा पुलिस ने तीन पंजाबियों को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जानकारी में पता चला है कि इसमें से एक पिता पंजाब के उस किसान ग्रुप से संबंध रखते थे जिनके नेताओं पर 26 जनवरी, 2021 को नई दिल्ली के लाल किले में हिंसा के लिए मामला दर्ज किया गया था.

दि ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा में गिरफ्तार हुआ करणप्रीत सिंह पंजाब के बटाला के पास घनी के बागर गांव का रहने वाला है. पंजाब पुलिस के सूत्रों ने कहा कि उसके पिता सुखदेव सिंह एक गांव के गुरुद्वारे में ग्रंथी और किसान स्वर्ण सिंह पंढेर के ग्रुप के सदस्य हैं. इस मामले पर सरवन सिंह पढेर ने कहा कि घनी के बागर गांव में हमारी कोई किसान समिति नहीं है.

कौन है करणप्रीत सिंह

तीन साल पहले कनाडा जाने से पहले करणप्रीत और उसके पिता सुखदेव के भारत लौटने से पहले दोनों पिता-पुत्र दुबई में ट्रक चलाते थे. कनाडा के इस दावे के बाद कि वे कथित तौर पर एक हिट स्क्वाड के सदस्य थे, पंजाब पुलिस शनिवार सुबह से तीनों युवकों करन बराड़ (22), कमलप्रीत सिंह (22) और करणप्रीत सिंह (28) के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है.

करन बराड़ कोटकपूरा का रहने वाले है और उसके पिता मनदीप सिंह बराड़ का करीब दो हफ्ते पहले उनकी पैतृक जगह पर निधन हो गया था. उन पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला चल रहा था.  पुलिस सूत्रों ने बताया कि करण की मां रमन बरार सिंगापुर में रहती हैं और फिलहाल अपने पति के अंतिम अरदास और अन्य अनुष्ठानों के लिए पंजाब में हैं. पुलिस ने कहा कि तीसरे युवक कमलप्रीत सिंह के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से क्या है ताल्लुक?

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इन तीनों का कनेक्शन मशहूर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी है. इन सभी को साल 2021 में अस्थाई वीजा लेकर कनाडा ले जाया गया था. 18, जून 2023 को शाम के वक्त गुरुद्वारे से बाहर निकलते वक्त निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद कनाडा के पीएम ट्रूडो ने भारत पर निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था जिसे भारत ने खारिज कर दिया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *