सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

कैसरगंज से बेटे का टिकट फाइनल होते ही बृजभूषण शरण सिंह ने किया पहले ये काम, BJP को कहा धन्यवाद

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कैसरगंज से बेटे का टिकट फाइनल होते ही बृजभूषण शरण सिंह ने किया पहले ये काम, BJP को कहा धन्यवाद

कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने समर्थकों को कल (3 मई) को नामांकन के लिए आमंत्रित किया और सभी से आग्रह किया कल शक्रवार को दोपहर 11:00 बजे सभी लोग आएं.

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटकर उनके छोटे बेटे करण भूषण का कैसरगंज से चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं बेटे को टिकट मिलने पर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सबसे पहले अपने गौशाला पहुंचकर अपने गायों को गुड़ खिलाया और वही अपने समर्थकों को कल नामांकन के लिए आमंत्रित किया.

वहीं कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने समर्थकों को कल (3 मई) को नामांकन के लिए आमंत्रित किया और सभी से आग्रह किया कल 11:00 बजे गोंडा के रघुकुल विद्यापीठ में नामांकन सभा का आयोजन है जिसमें आप सभी लोग आएं. कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा होई वही जो राम रचि राखा. इसके साथ ही बीजेपी सांसद ने कहा आज हमारे लिए सबसे खुशी का दिन है कि हमारे बेटे को देश के सबसे बड़े मंदिर में पहुंचने का निमंत्रण मिला है और मैं इसके लिए पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं.

Advertisement

इसके साथ ही कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि करण भूषण सिंह प्रतिभाशाली है और मैं आशा करता हूं एक दिन बड़ा मुकाम हासिल करेंगे. बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और बीजेपी के कैसरगंज से प्रत्याशी करण भूषण सिंह कल (3 मई) को गोंडा के कलेक्ट्रेट में 11:45 के बाद नामांकन करेंगे. कलेक्ट्रेट परिसर से एक किलोमीटर की दूरी पर उनके निजी महाविद्यालय में नामांकन जनसभा स्थल बनाया गया है.

कैसरगंज सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान

बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज सीट लगातार तीन बार सांसद रहे हैं और इस बार भी वह खुद ही चुनाव लड़ना चाहते थे. हालांकि पार्टी ने इस बार बेटे को टिकट दिया है. बीजेपी सांसद पर महिला पहलवानों द्वारा यौन शोषण के आरोप लगाए गए थे और माना जा रहा है कि इसी वजह से उनकी उम्मीदवारी खतरे में पड़ गई. बता दें कि यूपी की कैसरगंज सीट पर नामांकन के लिए अंतिम तारीख 3 मई है और इस सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *