सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 3 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: भाजपा का झूठ आया सामने, कांग्रेस की महारैली से व्यापारियों को हुआ फायदा : अजय अरोड़ाDiwali Celebration: माहेश्वरी कपल क्लब, दिल्ली का भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न1984 Sikh Massacre: कांग्रेस नेतृत्व 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ित परिवारों से माफी मांगे : डॉ. गुरमीत सिंह सूराYamuna Pollution: फोटो सेशन करने से न यमुना साफ होगी और न वायु प्रदूषण कम होगा : आदेश भारद्वाजGhonda Development: गढ़ी मेंडू और उस्मानपुर में ₹10.90 करोड़ से होंगे विकास कार्य, विधायक अजय महावर ने किया शिलान्यासDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे विकसित होंगे जनसुविधा केंद्र, दिल्ली के सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचान : बिन्नी वर्माDelhi Traders Loss: INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबारियों को 11 हजार करोड़ का नुकसान! CTI अध्यक्ष का दावा, 2.5 लाख दुकानें रहीं बंदConstitution Controversy: हमने हमेशा नीला संविधान देखा, ये लाल किताब लेकर घूम रहे, राहुल गांधी और विपक्ष पर CM देवेंद्र फडणवीस का तीखा हमला

ऋषि कपूर की ये आखिरी ख्वाहिश रह गई अधूरी, नीतू सिंह ने किया था खुलासा

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

ऋषि कपूर की ये आखिरी ख्वाहिश रह गई अधूरी, नीतू सिंह ने किया था खुलासा

ऋषि कपूर को इस दुनिया से गए चार साल हो चुके हैं. उन्हें आज भी उनके फैंस खूब याद करते हैं.

बॉलीवुड के दिग्गज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके उनके परिवार और फैंस ने उन्हें आज भी अपनी यादों में जिंदा रखा है. ऋषि कपूर की फैमिली अक्सर उनके बारे में कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं. फैंस ने अनसुनी बातें अपने फेवरेट स्टार के बारे में सुनकर खुश हो जाते हैं. ऋषि कपूर 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे. वो लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे. ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीतू कपूर, बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर अक्सर उनके बारे में बात करते नजर आते हैं. एक बार एक रियलिटी शो में नीतू कपूर ऋषि कपूर की आखिरी ख्वाहिश के बारे में बताया था. उनकी ये ख्वाहिश अधूरी ही रह गई. आइए आपको ऋषि कपूर की आखिरी ख्वाहिश के बारे में बताते हैं.

ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर ने एक बार फिर काम पर वापसी कर ली थी. उन्होंने एक डांस रियलिटी शो जज किया था जिसमें उन्हें बेहद पसंद किया गया था. नीतू कपूर ने डांस दीवाने जूनियर जज किया था. जिसके एक एपिसोड में उन्होंने ऋषि कपूर की आखिरी ख्वाहिश बताई थी.

देखना चाहते थे रणबीर की शादी

शो में जब ऋषि कपूर की आखिरी ख्वाहिश के बारे में पूछा गया तो नीतू जी ने कहा- ऋषि जी की आखिरि ख्वाहिश थी कि मेरे बेटे की शादी हो. और मैं देख रही थी कि उनकी लास्ट विश पूरी हो रही है. मैं एक ही इच्छा थी कि वो वहां होते लेकिन वो ऊपर से देख रहे थे.

बता दें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे. रणबीर और आलिया की शादी घर में ही हुई थी. जिसमें फैमिली और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे. रणबीर और आलिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. अब ये कपल एक बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं. रणबीर और आलिया की बेटी का नाम राहा है.

राहा के साथ ऋषि कपूर की फोटो हुई वायरल

राहा की ऋषि कपूर के साथ एक एडिट की हुई फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इस फोटो में राहा अपने दादा ऋषि कपूर की गोद में नजर आ रही हैं. इस फोटो को देखकर कपूर परिवार इमोशनल हो गया था. नीतू कपूर और सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर भी की थी.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *