सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

‘दोगली राजनीति अब नहीं चलने वाली’, सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने परिवारवाद पर भी दिया जवाब

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘दोगली राजनीति अब नहीं चलने वाली’, सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने परिवारवाद पर भी दिया जवाब

मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मंचों से बीजेपी ने जो वादे किए थे उन वादों पर पूरा करना चाहिए.

लोकसभा चुनाव शुरू होते ही आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. राजनीतिक दल के नेता एक दूसरे पर ज़ोरदार प्रहार कर रहे हैं. इसी बीच मैनपुरी से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डिंपल यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र पर पीएम मोदी के बयान पर कहा कि नेताओं की ओर से आने वाले सभी बयान आश्चर्यजनक नहीं हैं.

समाजवादी पार्टी नेता और मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा, “जो लोग देश को तोड़ने का काम करते हैं उन्हें हमेशा हर चीज टूटी हुई और बिखरी हुई ही नजर आएगी. लेकिन मुझे खुशी इस बात की है कि दक्षिण से लेकर उत्तर तक सभी लोग INDIA गठबंधन में हैं, गठबंधन का हिस्सा हैं और मजबूती के साथ अपने-अपने प्रदेशों में चुनाव लड़ रहे हैं.”

Advertisement

पीएम मोदी के बयान पर डिंपल यादव का पलटवार

मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव का बयान, यह लोग घिसे-पिटे मुद्दे लेकर आते हैं. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि मंचों से बीजेपी ने जो वादे किए थे उन वादों पर पूरा करना चाहिए, लेकिन उन्होंने नहीं किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी में ख़ुद की पार्टी का परिवारवाद नज़र आता है. उन्होंने कहा कि ये किसी भी परिवार वाली पार्टी के साथ गठबंधन कर लेते हैं. डिंपल यादव ने कहा कि यह दोगली राजनीति अब नहीं चलने वाली है.

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर है मुस्लिम लीग की छाप है. पीएम मोदी के इस बयान पर डिंपल यादव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं की ओर से आने वाले सभी बयान आश्चर्यजनक नहीं हैं. जब भी चुनाव आता है, तो हंगामा होता है.डिंपल यादव पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग सनातन धर्म की बात करते हैं उनके मुँह से इस तरह की बात अच्छी नहीं लगती है. उन्होंने कहा कि जब ये लोग सनातन धर्म के बारे में जानेंगे तो इनको पता लगेगा कि कोई अलग नहीं है बल्कि सब एक ही हैं. ये लेग नाकामयाब रहे हैं, इसलिए ऐसी बातें कर रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *