सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

सलमान के साथ काम कर चुकी इस एक्ट्रेस ने की थी हॉलीवुड प्रोड्यसूर से शादी, तलाक के बाद कॉमेडियन पर आया दिल, जानें कौन हैं वे

4 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

सलमान के साथ काम कर चुकी इस एक्ट्रेस ने की थी हॉलीवुड प्रोड्यसूर से शादी, तलाक के बाद कॉमेडियन पर आया दिल, जानें कौन हैं वे

पॉपुलर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं. कृष्णा और कश्मीरा की उम्र में 11 साल का गैप है.

हिंदी सिनेमा में आई कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्हें कभी लीड रोल नहीं मिला लेकिन सपोर्टिंग रोल करके भी खास पहचान बनाई. उन्होंने अपनी अदाओं का ऐसा जादू चलाया कि काम की कमी उन्हें कभी न हुई. उनमें से एक कश्मीरा शाह भी हैं जो आज अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं लेकिन उनकी लाइफ में भी परेशानियां कम नहीं थीं.

कश्मीरा शाह ने लीड रोल के लिए खूब मेहनत की, फिर भी वो मुकाम नहीं मिल पाया. फिर भी उन्हें जो मिला उससे ही उसमें ही वो खुश हैं. कश्मीरा एक ग्लैमरस एक्ट्रेस रही हैं लेकिन उनकी लाइफ में क्या उतार-चढ़ाव रहे, चलिए बताते हैं.

कश्मीरा शाह की पहली शादी

2 दिसंबर 1972 को मुंबई में जन्मीं कश्मीरा शाह ने हिंदी फिल्मों के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम किया है. इन्होंने ‘बिग बॉस 1’, ‘फियर फैक्टर’, ‘नच बलिए’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रिएलिटी शोज भी किए हैं. कश्मीरा ने बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ ‘यस बॉस’ और सलमान खान के साथ ‘कहीं प्यार ना हो जाए’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ जैसी फिल्में कीं.

इसके अलावा कश्मीरा ने ‘शिकारी और ‘और पप्पू पास हो गया’ जैसी फिल्में की हैं. फिल्मों से कश्मीरा को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला इसलिए उन्होंने हॉलीवुड प्रोड्यूसर ब्रैड लिस्टरमैन से साल 2002 में शादी कर ली थी लेकिन कुछ ही महीनों बाद उनकी शादी टूट गई.

Advertisement

कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक की शादी

शादी टूटने के बाद कश्मीरा और कृष्णा अभिषेक की मुलाकात हुई. कृष्णा ने अपने हंसमुख स्वभाव से कश्मीरा को इंप्रेस किया और दोनों दोस्त बन गए. कपिल शर्मा के शो में कृष्णा ने बताया था कि कश्मीरा के साथ वो रिलेशनशिप में तो आ गए थे लेकिन दोनों का मूड था कि बस टाइम पास कर रहे हैं. कृष्णा ने बताया था कि उनकी उम्र में 11 साल का गैप है तो वो सोचते भी नहीं थे रिश्ते को आगे बढ़ाने का.

कश्मीरा 51 साल की हैं और कृष्णा 40 साल के हैं, कश्मीरा कृष्णा से लगभग 11 साल छोटे हैं. इसलिए जब वो मिले तो दोनों ने एक-दूसरे से क्लियर भी कर दिया था लेकिन समय बीतता गया और हालातों ऐसे बने कि शादी हो गई. कश्मीरा और कृष्णा काफी साल साथ रहने के बाद 2013 में शादी कर लिए. इसके बाद दो बेटों कृषांग और रयान शर्मा के माता-पिता हैं और हैप्पी फैमिली हैं.

कश्मीरा को कई बार होने पड़ा ट्रोल

कश्मीरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के बाद वो मां बनना चाहती थीं लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा था. एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें मेडिकल इश्यूज थे बाद में कपल ने सेरोगसी के जरिए पैरेंट्स बनने के सपने को पूरा किया. इस फैसले के कारण कश्मीरा को जमकर ट्रोल किया गया था. सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया लेकिन हकीकत क्या थी इसके बारे में कृष्णा और कश्मीरा ने बाद में किसी इंटरव्यू में खुलकर बताई.

कृष्णा और कश्मीरा काफी समय से लिव-इन में रहे और बीच में खबरें आ रही थीं कश्मीरा ने कृष्णा को छोड़ दिया है, तब भी एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी. लेकिन अब फैंस उन्हें साथ में हैप्पी देख रहे खूब तारीफ भी करते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *