सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 3 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: भाजपा का झूठ आया सामने, कांग्रेस की महारैली से व्यापारियों को हुआ फायदा : अजय अरोड़ाDiwali Celebration: माहेश्वरी कपल क्लब, दिल्ली का भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न1984 Sikh Massacre: कांग्रेस नेतृत्व 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ित परिवारों से माफी मांगे : डॉ. गुरमीत सिंह सूराYamuna Pollution: फोटो सेशन करने से न यमुना साफ होगी और न वायु प्रदूषण कम होगा : आदेश भारद्वाजGhonda Development: गढ़ी मेंडू और उस्मानपुर में ₹10.90 करोड़ से होंगे विकास कार्य, विधायक अजय महावर ने किया शिलान्यासDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे विकसित होंगे जनसुविधा केंद्र, दिल्ली के सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचान : बिन्नी वर्माDelhi Traders Loss: INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबारियों को 11 हजार करोड़ का नुकसान! CTI अध्यक्ष का दावा, 2.5 लाख दुकानें रहीं बंदConstitution Controversy: हमने हमेशा नीला संविधान देखा, ये लाल किताब लेकर घूम रहे, राहुल गांधी और विपक्ष पर CM देवेंद्र फडणवीस का तीखा हमला

 ‘नीचे फूलों की दुकान’ गानें पर सोशल मीडिया स्टार के एक्सप्रेशन देख भी हुए हैरान गोविंदा, वायरल हुआ वीडियो

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

‘नीचे फूलों की दुकान’ गानें पर सोशल मीडिया स्टार के एक्सप्रेशन देख भी हुए हैरान गोविंदा, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया स्टार वर्षा सोलंकी इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 4 ‘ में नजर आ रही हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में वर्षा ने ऐसा डांस किया है जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

टीवी का डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 4’ इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है. इस सीजन में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स आए जो अपने जबरदस्त डांस से सभी का दिल जीत रहे हैं. इन्हीं कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं सोशल मीडिया स्टार वर्षा सोलंकी.

वर्षा सोलंकी टिकटॉक और रील्स की दुनिया में वायरल होने के बाद अब ‘डांस दीवाने 4’ में अपना हुनर दिखा रही हैं. वर्षा लंबे समय से कॉमेडी वीडियो बनाती आ रही हैं, उनकी वीडियो को खूब पसंद किया जाता है. कॉमेडी के अलावा वर्षा डांस में भी माहिर है इसका सबूत हमे डांस दीवाने में देखने को मिला है.

वर्षा सोलंकी ने गोविंदा के डांस पर किया जबरदस्त डांस

डांस दीवाने 4 के हाल ही एपिसोड में वर्षा ने अपने पावरपैक्ड डांस से सभी को हिला डाला है. इस बार शो में 90 के दशक के मशहूर एक्टर और बेहतरीन डांस गोविंदा अपनी पत्नी सुनीत के साथ गेस्ट बने थे. गोविंदा के आने की खुशी में वर्षा सोलंकी ने उनके आईकोनिक सॉन्ग नीचे ‘फूलों की दुकान’ पर जबरदस्त डांस किया है. वर्षा ने इस गानें पर ऐसी परफॉर्मेंस दी है जिसे देख खुद चीची यानी गोविंद भी हक्का-बक्का रह गए गए हैं. वर्षा की परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया स्टार के एक्सप्रेशन देख हक्का-बक्का हुए चीची

इस वीडियो में गोविंदा कुर्सी पर बैठे वर्षा का डांस एंजॉय करते दिख रह हैं. वर्षा डांस करते वक्त हूबहू गोविंदा के जैसे एक्सप्रेशन दे रही हैं जिसे देख गोविंदा भी हैरान रह जाते हैं. वहीं सुनीता वर्षा को चीयर करती नजर आ रही हैं.

वायरल वीडियो पर यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स 

वीडियो पर कमेंट हर कोई वर्षा की तारीफ कर रहा है. अपनी इंस्टा स्टार को देख यूजर्स काफी खुश हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- टेलेंट है भैया. दूसरे यूजर ने लिखा- लेडी वर्जन ऑफ गोविंदा. एक और यूजर ने कमेंट किया- ये होता असली डांस वरना आज कल तो सब डांस के नाम पर स्टंट करते हैं. एक अन्य ने लिखा- दीदी ने तो गोविंदा को भी फेल कर दिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *