सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 3 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: भाजपा का झूठ आया सामने, कांग्रेस की महारैली से व्यापारियों को हुआ फायदा : अजय अरोड़ाDiwali Celebration: माहेश्वरी कपल क्लब, दिल्ली का भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न1984 Sikh Massacre: कांग्रेस नेतृत्व 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ित परिवारों से माफी मांगे : डॉ. गुरमीत सिंह सूराYamuna Pollution: फोटो सेशन करने से न यमुना साफ होगी और न वायु प्रदूषण कम होगा : आदेश भारद्वाजGhonda Development: गढ़ी मेंडू और उस्मानपुर में ₹10.90 करोड़ से होंगे विकास कार्य, विधायक अजय महावर ने किया शिलान्यासDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे विकसित होंगे जनसुविधा केंद्र, दिल्ली के सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचान : बिन्नी वर्माDelhi Traders Loss: INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबारियों को 11 हजार करोड़ का नुकसान! CTI अध्यक्ष का दावा, 2.5 लाख दुकानें रहीं बंदConstitution Controversy: हमने हमेशा नीला संविधान देखा, ये लाल किताब लेकर घूम रहे, राहुल गांधी और विपक्ष पर CM देवेंद्र फडणवीस का तीखा हमला

17 साल की उम्र में इस हसीना को मिला था कपूर खानदान की बहू बनने का प्रपोजल, इस वजह से एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था रिश्ता

3 मिनट पढ़ें

17 साल की उम्र में इस हसीना को मिला था कपूर खानदान की बहू बनने का प्रपोजल, इस वजह से एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था रिश्ता

फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस ऐसी रही हैं जिन्होंने कपूर खानदान का हिस्सा बनने का मौका गवां दिया. इस हसीना को कपूर फैमिली के हैंडसम बेटे शम्मी कपूर का प्रपोजल मिला था.

बी-टाउन में हर फैमिली अपने आप में शानदार और हर एक्टर अपने आप में स्टार है. लेकिन कुछ फैमिलीज ऐसी हैं जिनका बात कुछ हटकर है. इनमें से एक फैमिली कपूर्स की भी है. कपूर खानदान फिल्म इंडस्ट्री का वो परिवार है जिसका हिस्सा बनना कोई आम बात नहीं है. इस फैमिली के लड़के हैंडसम तो लड़कियां खूबसूरती की मिसाल हैं. ऐसे में अगर किसी हसीना को इस फैमिली का हिस्सा बनने का मौका मिल जाए तो उसकी तो किस्मत ही खुल जाए.

लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में एक एक्ट्रेस ऐसी रही हैं जिन्होंने कपूर खानदान का हिस्सा बनने का ऑफर ठुकरा दिया. इस हसीना को कपूर फैमिली के हैंडसम और टैलेंटेड बेटे शम्मी कपूर का मैरिज प्रपोजल मिला था. लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया. खास बात तो यह है कि उस दौर में बॉलीवुड की इस अदाकारा और शम्मी कपूर के बीच अफेयर की खबरें आम थीं. उसके बावजूद उन्होंने ये रिश्ता ठुकरा दिया.

17 साल की उम्र में किया था शम्मी कपूर ने प्रपोज

ये हसीना और कोई नहीं बल्कि 60 और 70 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस मुमताज थीं. मुमताज हमेशा से शम्मी कपूर की दीवानी हुआ करती थीं. फिल्म ‘ब्रह्मचारी’ के बाद मुमताज और शम्मी कपूर एक-दूसरे को डेट करने लगे थे. यहां तक कि मुमताज ने फिल्म के सेट पर अपनी बहन मल्लिका के सामने ही एक्टर को प्रपोज कर डाला था. जब मुमताज 17 साल की हुई तब शम्मी कपूर ने उन्हें मैरिज प्रपोजल भेजा तो मुमताज ने उन्हें इनकार कर दिया.

इस वजह से मुमताज ने ठुकराया रिश्ता

मुमताज को जब शम्मी कपूर ने शादी के लिए प्रपोज किया तब वे बॉलीवुड में करियर बनाने का ख्वाब सजाए थीं. मुमताज अपने आपको ऊंचे मुकाम पर देखना चाहती थीं. लेकिन जब शम्मी कपूर ने उन्हें प्रपोज किया तो इसके साथ एक्टर ने एक शर्त भी रख डाली. शर्त ये थी कि शादी के बाद मुमताज को एक्टिंग और करियर को अलविदा कहना होगा. ऐसा इसीलिए क्योंकि उस दौर में कपूर खानदान की बहू-बेटियों को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थीं.

शम्मी कपूर ने मुमताज पर लगाए थे ये इल्जाम

जूम को दिए एक इंटरव्यू में मुमताज ने खुद इस बात का खुलासा किया था. एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने शम्मी कपूर की शर्त मानने से इनकार कर दिया था और तब एक्टर ने उनपर सच्चा प्यार ना करने का इल्जाम लगा दिया था. शम्मी कपूर ने मुमताज से यह तक कह दिया था कि एक्ट्रेस ने बड़ी फिल्मों में काम करने के लिए उनके साथ प्यार का दिखावा किया.

शम्मी कपूर की ये बातें सुनकर मुमताज का दिल टूट गया था. इसके बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए. हालांकि ब्रेकअप के बाद भी मुमताज ने कभी शम्मी का साथ नहीं छोड़ा और वह उनके आखिरी दिनों में भी उनके साथ थीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *